Headlines

IAF के युद्धाभ्यास की आहट से सहमा पाकिस्तान, बुलाई गई इमरजेंसी मीटिंग


भारतीय वायुसेना के एक कदम से पाकिस्तान में खलबली मच गई है. वायुसेना ने लगातार 17 दिनों तक महा युद्धाभ्यास करने का नोटिस टू एयर मिशन्स जारी किया है. भारतीय वायुसेना ने 21 सितंबर से 7 अक्टूबर तक के लिए एयरस्पेस ने नोटम जारी किया है जिससे पाकिस्तान के शीर्ष अधिकारी बहुत बेचैन हैं. जिसके बाद उन्होंने एक इमरजेंसी बैठक बुलाई है.

एक चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षा से जुड़े एख सूत्र ने बताया है कि भारत के इस नोटिफिकेशन के की समीक्षा करने के लिए एक इमरजेंसी बैठक बुलाई है. इसकी जानकारी पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज के कार्यालय को दी गई है. इस जानकारी के बाद पता चलता है कि इस्लामाबाद सीमा के पास होने वाले भारत के सैन्य अभ्यासों को कितनी गंभीरता से ले रहा है.

रक्षा मंत्री ने किया ऐसे रिएक्ट
भारत के महा युद्धाभ्यास के बारे में पता चलने के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बहुत ही शांत तरीके से रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा है कि इससे देश चिंतित नहीं है. अरे न्यूज पर ख्वाजा आसिफ ने कहा- चिंता की कोई बात नहीं है. जो पैटर्न उनका अतीत में रहा है वो ठीक है, जो अभ्यास वो कर रहे हैं वो ठीक है. उन्होंने नोटम जारी किया है. मगर आपने जो इशारा किया है कि क्या पाकिस्तान के लिए कोई रिस्क है तो फिर वही होगा दमादम मस्त कलंदर.

बता दें भारतीय नोटम के बाद पाकिस्तान ने सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रख दिया है. सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है.रक्षा अधिकारियों ने कहा है कि उनके बल पूरी तरह तैयार हैं और वायुसेना की हर हरकत पर नजर रख रहे हैं.

ये भी पढ़ें: आरजी कर केस: CBI जांच से खुश नहीं पीड़िता की MLA मां, बोलीं- ‘सरकार बदले से…’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *