Headlines

‘द ट्रेटर्स 2’ जीतते ही छाईं रिदा थारना, जानें कौन हैं करण जौहर के शो की विनर


करण जौहर के पॉपुलर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ का ग्रैंड फिनाले हो चुका है. शो में रिदा थारना और क्रिस्टल डिसूजा ने ‘ट्रेटर्स’ की भूमिका निभाते हुए इनसेंट्स को मात दी और आखिरकार ट्रॉफी अपने नाम कर ली. दोनों विनर्स को ट्रॉफी के साथ 66 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली. शो जीतने के बाद रिदा थारना सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं रिदा थारना.

9 घंटे की होस्टिंग के मिलते थे सिर्फ 800 रुपये
रिदा थारना एक जानी-मानी कंटेंट क्रिएटर, मॉडल और एंकर हैं. वो कर्नाटक के कूर्ग की रहने वाली हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई बेंगलुरु से पूरी की. रिदा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर होस्ट और मॉडल के तौर पर की थी. उनके करियर के शुरुआती दिन आसान नहीं थे और उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी. 

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक समय ऐसा भी था जब उन्हें 9 घंटे तक होस्टिंग करने के लिए सिर्फ 800 रुपये मिलते थे. हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और धीरे-धीरे अपने काम के दम पर अपनी पहचान बनाई.

डिजिटल दुनिया में रखा कदम
होस्टिंग और मॉडलिंग के बाद रिदा ने डिजिटल दुनिया का रुख किया. आज वो एक जानी-मानी कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. रिदा खासतौर पर महिलाओं से जुड़े कंटेंट और फैशन वीडियो के लिए जानी जाती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. वो अपने स्टाइल और कंटेंट को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. रिदा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें 17 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिन पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं. 

द ट्रेटर्स 2' जीतते ही छाईं रिदा थारना, जानें कौन हैं करण जौहर के शो की विनर

कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा
रिदा सिर्फ सोशल मीडिया पर ही एक्टिव नहीं हैं, बल्कि वो अपना बिजनेस भी चलाती हैं. वो एक फैशन लेबल की मालकिन हैं और कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ बिजनेस पर भी ध्यान देती हैं. रिदा के लिए साल 2026 काफी खास रहा. इसी साल उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर वॉक किया. कूर्ग से शुरू हुआ उनका सफर अब इंटरनेशनल लेवल तक पहुंच चुका है, जो उनके लिए बड़ी उपलब्धि है. 

द ट्रेटर्स 2' जीतते ही छाईं रिदा थारना, जानें कौन हैं करण जौहर के शो की विनर

ये भी पढ़ें:- हुमा कुरैशी से नोरा फतेही और माहिका शर्मा तक, इवेंट में हसीनाओं ने बिखेरा ग्लैमर

ऐसे जीती ‘द ट्रेटर्स 2’ की ट्रॉफी
‘द ट्रेटर्स 2’ में रिदा ने अपनी रणनीति और गेम प्लान से सभी को इंप्रेस किया. पूरे सीजन में उन्होंने बेहद सोच-समझकर कदम उठाए और आखिर तक गेम में बनी रहीं. ग्रैंड फिनाले में उनके सामने क्रिस्टल डिसूजा थीं. 

द ट्रेटर्स 2' जीतते ही छाईं रिदा थारना, जानें कौन हैं करण जौहर के शो की विनर

क्रिस्टल के पास मौका था कि वो रिदा को धोखा देकर अकेले पूरी प्राइज मनी जीत सकती थीं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. क्रिस्टल ने रिदा का साथ देने का फैसला किया और दोनों ने मिलकर ‘द ट्रेटर्स 2’ की ट्रॉफी और 66 लाख रुपये की प्राइज मनी अपने नाम कर ली.

ये भी पढ़ें:- मलाइका-अरबाज के बेटे अरहान खान करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *