Headlines

जन्माष्टमी के मौके पर करिश्मा तन्ना ने रिवील किया बेटे का नाम, बेहद खास है मतलब


टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना के घर जुलाई में किलकारी गूंजी थी. एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया था. वहीं अब हाल ही में करिश्मा तन्ना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर  कर अपने लाडले बेटे का नाम भी रिवील कर दिया है. 

करिश्मा तन्ना ने रिवील किया बेटे का नाम
कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिस पर लिखा है, वेद तन्ना बंगेरा. इसका मतलब एक्ट्रेस के बेटे का नाम वेद है. एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर, कान्हा के आशीर्वाद से, हम प्यार के साथ अपने छोटे से चमत्कार से आपको मिलवा रहे हैं. वेद तन्ना बंगेरा.’

उन्होंने बेटे के नाम का मतलब बताते हुए लिखा, ‘एक ऐसा नाम जिसका मतलब है पवित्र ज्ञान, बुद्धिमत्ता और रोशनी.’

करिश्मा तन्ना की इस पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक सब जमकर प्यार लुटा रहे हैं. 

ये भी पढ़ेंः जन्माष्टमी पर राधा बनीं हेमा मालिनी, ‘राधा रास बिहारी’ में दिखा ड्रीम गर्ल का खूबसूरत अंदाज

शादी के 4 साल बाद बने पैरेंट्स
बता दें, करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा शादी के 4 साल बाद एक बच्चे के पैरेंट बने है. कपल ने 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर एक बेटे का वेलकम किया. उन्होंने सोशल मीडिया एक प्यारी सी पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की थी. कपल ने लिखा था, हमारा सबसे बड़ा आशीर्वाद यहां है. 29 जुलाई 2026.’

करिश्मा ने अप्रैल में अपनी प्रेग्रेंसी अनाउंस की थी. करिश्मा ने अप्रैल में ‘मॉम’ और ‘डैड’ लिखी कैप के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी थी. अपनी प्रेग्रेंसी के दौरान उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कई तस्वीरें भी शेयर की थी.

बता दें, करिश्मा तन्ना की शादी 5 फरवरी 2022 को हुई थी. उन्होंने मुंबई में बिजनेसमैन वरुण बंगेरा के साथ शादी की थी. शादी परिवार और खास दोस्तों के बीच हुई थी. 

ये भी पढ़ेंः असरानी को याद कर इमोशनल हुए अक्षय कुमार, शेयर किया ‘हैवान’ से दिग्गज अभिनेता का आखिरी शॉट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *