Headlines

शांति समझौते की ओर रूस-यूक्रेन जंग! जेलेंस्की ने रखा सीजफायर प्रस्ताव


रूस और यूक्रेन जंग अब सुलह की ओर मुड़ती नजर आ रही है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार (4 सितंबर 2026) को रूस के साथ कुछ समय के लिए सीजफायर का प्रस्ताव रखा है. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति के राजदूत इस वीकेंड मॉस्को और कीव दौरे पर पहुंच रहे हैं.

अमेरिकी राजदूत जेरेड कुशनर और स्टीव विटकोफ शनिवार- रविवार को मॉस्को – कीव का दौरा करेंगे. इससे रूस, यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए संभावित शांति समझौते पर बातचीत हो सके. 

उनका यह प्रस्ताव ऐसे वक्त आया है, जब रूस ने यूक्रेन की सीक्रेट एजेंसी के हेडक्वार्टर पर दिन में हवाई हमला किया. यूक्रेनी राष्ट्रपति के मुताबिक, ‘इस हमले में खुफिया एजेंसी के चीफ के ऑफिस को टारगेट किया गया था. जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में ट्रंप के दूतों के दौरे की पुष्टी की है. अमेरिकी राष्ट्रपति की टीम ने जानकारी देते हुए कहा है कि हमने आज चर्चा की कि स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर मॉस्को का दौरा करेंगे. रविवार को वे कीव जाएंगे.’

हमारी तरफ से कोई हवाई हमला नहीं होगा: जेलेंस्की

इसके अलावा उन्होंने कहा कि यूक्रेनी राजनयिकों ने कीव दौरे की तैयारी के लिए एक मीटिंग की थी. इसमें यह तय किया गया है कि रूसी हवाई क्षेत्र का सामान्य कामकाज जारी रहेगा, ताकि कुशनर और विटकोफ सुरक्षित रूप से पहुंच सकें.

जेलेंस्की ने अपने सीजफायर के प्रस्ताव पर कहा, ‘हमारी तरफ से कोई हवाई हमला नहीं होगा. रूस को भी ऐसा ही करना चाहिए. उन्हें बातचीत करने और अमेरिकी दौरे से जुड़ी लॉजिस्टिकल समस्याओं को सुलझाने के लिए जरूरी समय तक बिना किसी हवाई हमले के शांति बनाए रखनी चाहिए.’

उन्होंने कहा, ‘यूक्रेन को दूतों की चिंता है. रूस की नहीं. साथ ही कहा कि देश उस युद्ध को खत्म करने के लिए असली विकल्प चाहता है, जो साढ़े चार साल से चल रहा है.’ जेलेंस्की ने कहा कि हम देखेंगे कि स्टीव और जेरेड के पास क्या प्रस्ताव हैं. मॉस्को ने उनसे क्या कहता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *