Headlines

सचिन पायलट को मिली पंजाब की जिम्मेदारी, ख़ुश हैं चन्नी? दी ये प्रतिक्रिया


कांग्रेस ने शनिवार को अपने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए छह राज्यों के लिए नए प्रभारी नियुक्त किए. सबसे ज्यादा चर्चा पंजाब की है. यहां चुनाव से पहले सचिन पायलट को प्रभारी बनाया गया है. कांग्रेस हाईकमान के इस फैसले पर पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रतिक्रिया दी है.

चन्नी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस के प्रभारी महासचिव के रूप में नियुक्त किए जाने पर हार्दिक स्वागत. इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए कांग्रेस पार्टी के उच्च कमान को हार्दिक धन्यवाद. आपका स्वागत है.

इसके अलावा पार्टी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महासचिव भूपेश बघेल को असम महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का प्रभारी बनाया है. इन नियुक्तियों को आने वाले विधानसभा चुनावों और राज्यों में संगठन को मजबूत करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है.

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बघेल अब पंजाब के बजाय असम का प्रभार संभालेंगे. वहीं, पायलट को पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है. पायलट अब तक छत्तीसगढ़ के प्रभारी महासचिव की भूमिका निभा रहे थे.

सुरजेवाला को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया गया है. उन्होंने वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक का स्थान लिया है. वासनिक महासचिव बने रहेंगे, लेकिन फिलहाल उन्हें किसी राज्य का प्रभार नहीं दिया गया है.

सुरजेवाला गुजरात के साथ-साथ कर्नाटक के प्रभारी महासचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे.

पायलट के सामने बेहतर समन्वय कायम करने की चुनौती

इसके अलावा सांसद सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़, डॉ. श्रीवेल्ला प्रसाद को महाराष्ट्र और पी.वी. मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है.

पंजाब में कांग्रेस को लंबे समय से संगठनात्मक गुटबाजी, नेतृत्व को लेकर खींचतान और चुनावी स्तर पर आम आदमी पार्टी से सीधी प्रतिस्पर्धा की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है.

पायलट के सामने पार्टी के भीतर विभिन्न नेताओं और गुटों के बीच बेहतर समन्वय कायम करने की चुनौती होगी.

कांग्रेस ने कार्यमुक्त किए गए महासचिवों एवं प्रभारियों जितेंद्र सिंह, रमेश चेन्निथला और मणिकम टैगोर के योगदान की सराहना की है. चेन्निथला अब केरल के गृह मंत्री और टैगोर तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *