Headlines

‘हनुमान अंश’ के लिए डायरेक्टर ने किया इतना बड़ा त्याग, साढ़े 4 महीने सिर्फ फल खाए, फीस भी नहीं ली


संत नीम करौली बाबा पर बेस्ड फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर हर दिन कोई न कोई रिकॉर्ड कायम कर रही है. फिल्म शुरुआती 15 दिनों में फ्लॉप होने की कगार पर थी, लेकिन अब ये ब्लॉकबस्टर हो चुकी है. फिल्म की कास्ट के साथ-साथ इसके डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी भी चर्चा में हैं. अब उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है कि फिल्म के लिए उन्होंने कोई फीस नहीं ली. साथ ही उन्होंने ये खुलास भी किया कि फिल्म की रिलीज से पहले वो साढ़े चार महीने तक सिर्फ फल का सेवन करते थे.

‘हनुमान अंश’ के लिए विशाल ने नहीं ली फीस

हनुमान अंश का डायरेक्शन विशाल चतुर्वेदी ने किया और वो ही इसके प्रोड्यसूर भी हैं. जबकि इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी. हालांकि विशाल ने फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली. उन्होंने रौनक पॉडकास्ट पर बताया, ‘मैंने फ़िल्म के लिए अपनी फीस नहीं ली. मैं इसका प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी हूं.’

ये भी पढ़ें: ‘सॉलिड, कड़क और मसालेदार, करण जौहर को पसंद आई ‘मिर्जापुर द मूवी’, शेयर किया रिव्यू

साढ़े चार महीने तक मैंने सिर्फ फल खाए

विशाल चतुर्वेदी ने ये भी बताया कि इस डिवोशनल ड्रामा फिल्म के लिए उन्होंने सेट पर पूरा माहौल बदल दिया था. पूरी टीम हर दिन सेट पर हनुमान चालीसा पढ़ती थी और सेट पर खाने-पीने का माहौल भी पूरी तरह से वेजिटेरियन हुआ करता था. उन्होंने कहा, ‘हम रोज हनुमान चालीसा पढ़ते थे और सेट पर पूरा माहौल वेजिटेरियन होता था. मैंने फिल्म की रिलीज से पहले करीब साढ़े चार महीने तक सिर्फ फल खाए थे.’

100 करोड़ के करीब पहुंची ‘हनुमान अंश’

इस डिवोशनल ड्रामा में शोभिनव सत्या बाबा नीम करौली के किरदार में नजर आ रहे हैं. ये फिल्म 7 अगस्त को रिलीज हुई थी और इसने पहले दिन महज 10 लाख रुपये की कमाई की थी. फिल्म की पहले हफ्ते की की कमाई और 1.80 करोड़ और दूसरे हफ़्ते कमाई 40 लाख रुपये हुई. हालांकि फिर फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और हर दिन करोड़ों में कमाई करने लगी.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक फिल्म 30 दिनों में भारत में टोटल 95.01 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है. वहीं फिल्म का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर टोटल ग्रॉस कलेक्शन 112.08 करोड़ रुपये हो चुका है. इसने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें: फिल्म नहीं, इस नाटक ने बदली थी पंकज त्रिपाठी की जिंदगी, राजनीति के चक्कर में गए थे जेल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *