Headlines

आठ हाई कोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस, जानिए किस राज्य में कौन संभालेंगे जिम्मेदारी


सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के कुछ दिन बाद शनिवार को देश के आठ हाई कोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति कर दी गई. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इन नियुक्तियों की जानकारी दी.

दिल्ली हाई कोर्ट के मौजूदा जज जस्टिस वल्लूरी कामेश्वर राव को पटना हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. वहीं, बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस रविंद्र वी. घुगे अब कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे.

किस हाई कोर्ट की कमान किसे मिली?

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है. वहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी को बॉम्बे हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा को इसी हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है. ओडिशा हाई कोर्ट के जस्टिस कृष्ण राम महापात्र को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.

गुजरात हाई कोर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है. राजस्थान हाई कोर्ट के जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.

राजस्थान हाई कोर्ट में विवाद के बीच नियुक्ति

राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा को लेकर हाल ही में विवाद सामने आया था. सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस संदीप मेहता ने उनके खिलाफ गंभीर और अभूतपूर्व आरोप लगाए थे.

इसी बीच जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.

यह भी पढ़िएः PM मोदी के लिए खास तोहफा लेकर आए बेल्जियम के प्रधानमंत्री, लेकिन दिया क्यों नहीं?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *