Mirzapur The Movie Box office Collection: पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस किया है. फिल्म सिनेमाघरों में आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है. लोग इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. कालीन भैया और गुड्डू पंडित बड़े पर्दे पर भी पसंद किए जा रहे हैं. यही वजह है कि फिल्म ने अब ओपनिंग वीकेंड में भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है और 7 फिल्मों के रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है. चलिए बताते हैं कलेक्शन.
‘मिर्जापुर द मूवी’ का तीसरे दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 25.75 करोड़ की कमाई के साथ खाता खोला था. वहीं, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी 10 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया था. फिल्म की दूसरे दिन कमाई में बंपर उछाल दर्ज की गई थी, जिसके बाद इसने 50 करोड़ का आंकड़ा पार क लिया था. अब तीसरे दिन रविवार का भी इसे फायदा मिला है.
– फिल्म ने दूसरे दिन यानी कि शनिवार को 32 करोड़ का बिजनेस किया था.
– जबकि फिल्म ने तीसरे दिन रात 10.30 बजे तक 36 करोड़ की कमाई कर ली है.
– इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 93.75 करोड़ पहुंच गया है.
| मिर्जापुर द मूवी | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | ऑक्यूपेंसी |
| डे- 3 | 36 करोड़ (10.30 बजे तक) | 59.6% |
| 93.75 करोड़ |
यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या संग लिंकअप पर अमीषा पटेल का टूटा सब्र, कहा- ‘सच में रोमांटिक था… ‘
2026 की तीसरी बड़ी वीकेंड ओपनर बनी ‘मिर्जापुर द मूवी’
इसी के साथ ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. फिल्म ने ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘धमाल 4’ जैसी फिल्मों की कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 2026 का बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. ये इस साल की तीसरी बिगेस्ट वीकेंड ओपनर बनी है. इसने 7 फिल्मों के रिकॉर्ड को ध्वस्त करके इसे अपने नाम किया है.
2026 की टॉप 10 वीकेंड ओपनर फिल्में
1. धुरंधर 2- 466 करोड़ (4 दिन)
2. बॉर्डर 2- 129.89 करोड़
3. मिर्जापुर द मूवी- 93.75 करोड़
4. धमाल 4- 67.21 करोड़
5. वेलकम टू द जंगल- 65.83 करोड़
6. भूत बंगला- 65.65 करोड़
7. आवारापन 2- 55 करोड़
8. कॉकटेल 2- 50.1 करोड़
9. ओ रोमियो- 34.51 करोड़
10. अल्फा- 34.5 करोड़
2026 की टॉप 10 बॉलीवुड हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्मों की लिस्ट में एंट्री
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने महज तीन दिनों में ही 2026 का एक और बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. फिल्म ने बॉलीवुड की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्मों की लिस्ट में एंट्री मार ली है. इसने अभी इस लिस्ट में 10वें स्थान पर जगह बनाई है. फिल्म ने शाहिद कपूर की रोमांटिक फिल्म ‘ओ रोमियो’ (83.35 करोड़) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और ये 10वें स्थान पर काबिज हो गई है. देखिए टॉप 10 की लिस्ट…
1. धुरंधर 2- 1186.32 करोड़
2. बॉर्डर 2- 362.76 करोड़
3. भूत बंगला- 199.23 करोड़
4. धमाल 4- 177.92 करोड़
5. आवारापन 2- 155.69 करोड़
6. टॉक्सिक (हिंदी)- 141.2 करोड़
7. वेलकम टू द जंगल- 137.93 करोड़
8. कॉकटेल 2- 104.53 करोड़
9. हनुमान अंश- 99.38 करोड़ (30 दिन)
10. मिर्जापुर द मूवी- 93.75 करोड़ (3 दिन)
यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ को कड़ी टक्कर दे रही मलयालम फिल्म, बनी तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
‘मिर्जापुर द मूवी’ के बारे में
बहरहाल, अगर ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बारे में बात की जाए तो ये प्राइम वीडियो की हिट सीरीज ‘मिर्जापुर’ पर आधारित फिल्म है. इसमें पंकज त्रपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, रसिका दुग्गल और जीतेंद्र जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. सीरीज में जीतेंद्र की जगह विक्रांत मैसी थी, जिन्हें उन्होंने फिल्म में रिप्लेस किया है. कहानी में कई कलाकारों की भी एंट्री हुई है, जिसमें रवि किशन और सोनल चौहान जैसे एक्टर्स के नाम शामिल हैं.
