Headlines

लखनऊ में 2 साल बाद जिंदा लौटी 28 साल की शिवानी, पुलिस भी हैरान


राजधानी लखनऊ के बीकेटी थाना पुलिस उस वक्त हैरान रह गई जब जो दो साल से लापता शिवानी अचानक अपने आप ही थाने पर पहुंच गई. 28 साल की शिवानी 2024 में गायब हो गई थी, जिसके बाद से पुलिस को उसकी तलाश थी. लेकिन, उसके जिंदा लौटने से पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है. पुलिस ने उसके पति समेत सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था.

दरअसल, शिवानी सिंह पत्नी आनंद सिंह निवासी भिखापुरवा, थाना बीकेटी करीब तीन महीने से अपनी मां गुड्डी देवी के घर रह रही थी. 2 मई 2024 को वह दवा लेने के लिए घर से निकली थी लेकिन, वापस नहीं लौटी. इसके बाद 4 मई को उसकी मां ने बीकेटी थाने में पति पर आरोप लगाते हुए उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी.

सड़ा-गला शव मिलने के बाद बढ़ा था मामला

शिवानी की तलाश के दौरान सैरपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव मिला. शव की पहचान को लेकर परिजनों ने आशंका जताई कि यह शिवानी का हो सकता है. इसके बाद उसकी मां की तहरीर पर बीकेटी थाने में शिवानी के पति आनंद सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया. मामले में शुरुआत में 498ए, 304बी, 201, 120बी आईपीसी और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत केस दर्ज हुआ था.

यूपी में मेघगर्जन, वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट

DNA रिपोर्ट से खुला दूसरा राज

अज्ञात महिला के शव का डीएनए सैंपल कराया गया लेकिन, रिपोर्ट शिवानी के परिजनों के डीएनए से मैच नहीं हुई. इसके बाद मुकदमे से धारा 304बी हटा दी गई. वहीं, वादिनी के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 364 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई. फिलहाल मामला 498ए, 364, 201, 120बी आईपीसी और 3/4 डीपी एक्ट के तहत चल रहा है.

5 सितंबर को पिता के साथ थाने पहुंची शिवानी

पुलिस के मुताबिक, 5 सितंबर 2026 को शिवानी अपने पिता सर्वेश कुमार सिंह के साथ बीकेटी थाने पहुंची. पुलिस ने उसकी पहचान और अन्य औपचारिकताओं के बाद नियमानुसार बयान दर्ज किया है. पुलिस अब इस बात की जानकारी जुटाने में जुट गई है कि शिवानी बीते दो साल से कहां थी, घर से अचानक क्यों गायब हुई और इस दौरान उसके साथ क्या हुआ? पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है. 

‘सपा और RJD की राजनीतिक कुंडली…’, केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *