Headlines

‘मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो…’ Bigg Boss 20 में चाय पर बवाल, माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ


रविवार, 6 सितंबर को ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर हुआ. सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो के लेटेस्ट सीजन में 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री की है. वहीं शो शुरू  होते ही बिग बॉस के घर में ड्रामा भी शुरू भी हो गया है. लेटेस्ट प्रोमो में माही विज के बॉसी नेचर से घरवाले चिढ़े हुए नजर आ रहे हैं. सिंगर-रैपर बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी तो माही पर ताना कसती हुई भी दिखती हैं.

बिग बॉस के घर में चाय पर हुआ बवाल
‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट प्रोमो में मंडे के एपिसोड की एक झलक दिखाई गई है. जिसमें कंटेस्टेंट्स को माही के घर केक कामों को लेकर कंट्रोल करने वाले रवैये से परेशान होते हुए दिखाया गया है. प्रोमो में माही बिग बॉस के किचन में आते हुए कहती हैं कि तुम लड़कियों हो तो चाय तो बनानी आती होगी. इस पर ईशा रिखी कहती हैं तुम क्या हो?

इसके बाद माही अरिश्फा खान से कहती हैं कि तू यहां आ गई चाय तो उबाल ले. इस पर अरिश्फा खान दूसरे कंटेस्टेंट से कहती हैं कि वो चाय बनाने के लिए ऑर्डर दे रही हैं. इसके बाद प्रोमो में दिखाया गया है कि माही किचन में आकर अर्शिफा से कहती हैं कि मैंने तुझे कहा है कि पहले दूध उबाल. इस पर अरिश्फा खान गुस्से में कहती हैं कि मैंने आपको बताया है कि मुझे चाय बनानी नहीं आती है.

 

ईशा रिखी ने माही के बॉसी नेचर पर उठाए सवाल
प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी माही के बॉसी नेचर पर सवाल खड़े करती हुई कहती हैं कि कल से जबसे आई हैं ना वो बस यहीं कर रही हैं तुम मेरे कपड़े उठाओ, तुम मेरे लिए ये बनाओ, तुम चाय बनाओ, शुक्र है इन्होंने ये नहीं बोला कि मेरे अंडरगार्मेंट्स भी धो दो.

इसके बाद अरिश्फा खान अमन गांधी से कहती दिखती हैं कि माही विज से ऑफ वाइब आ रही हैं. अमन भी अर्शिफा की हां में हां मिलाते दिखते हैं.

माही और अमन के बीच हुई नोंक-झोंक
इससे पहले माही विज की टीवी स्टार अमन गांधी से छोटी सी बहस होती दिखती है. वे अमन से अपने बैग उठाने में मदद करने के लिए कहती हैं. इस अमन कहते हैं किवह खुशी-खुशी उनकी मदद करेंगे लेकिन पहले उन्हे “प्लीज” बोलना होगा. इसी दौरान आसिफ खान माही की मदद करने लगते हैं तो माही अमन को कहती हैं कि प्लीज बोलूं मैं तेरेको.. और वो वहां से गुस्से से चली जाती हैं.

 

ये भी पढ़ें:‘बिना दर्शक के थिएटर में फिल्म हिट करा सकते हैं’, सोशल मीडिया को लेकर अदनान सामी का तीखा बयान

माही हो रहीं ट्रोल
बिग बॉस 20 के इन प्रोमो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर माही के रवैये की काफी ट्रोलिंग हो रही है. कई दर्शकों ने उनके ‘सेक्सिस्ट कमेंट’ (लिंग-भेद वाली टिप्पणी) के लिए उनकी आलोचना की है. ओवरऑल बिग बॉस के इन प्रोमों से ये क्लियर हो गया है कि पहले ही दिन कंटेस्टेंट के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिलेगा.

बिग बॉस 20 में किन कंटेस्टेंट्स की हुई है एंट्री?
इस नए सीजन के कंटेस्टेंट अलग-अलग बैकग्राउंड से हैं, जिनमें एथलीट, फिल्म स्टार, टीवी एक्टर और क्रिएटर शामिल हैं. कंटेस्टेंट में कनिका मान, आसिफ खान, काज़ी अहमद तौकीर, ईशा रिखी, आम्रपाली दुबे, रोहेद खान, एमसी मैरी कॉम, तन्मय सिंह अरिशफा खान, कुशल तंवर, अमन गांधी, उदिति सिंह, रीति तिवारी और माही विज शामिल हैं.

बता दें कि बिग बॉस 20 रोज रात 9 बजे जियो हॉट स्टार पर स्ट्रीम होगा और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:- ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने संडे को काटा गदर, ‘धमाल 4’ सहित 7 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *