Headlines

घर बैठे बनवा सकेंगे किसान क्रेडिट कार्ड, MP में लॉन्च हुआ पोर्टल


अगर आप किसान हैं और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है. अब किसान क्रेडिट कार्ड यानी KCC बनवाने की प्रक्रिया और भी आसान हो गई है. दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड पोर्टल लॉन्च किया है. किसानों के लिए शुरू किए गए इस ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड पोर्टल का उदेश्य KCC आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाना है. इससे किसानों को बार-बार किसी भी सरकारी ऑफिस के चक्कर लगाने की आवश्यक्ता नहीं है. इसकी मदद से किसान घर बैठें कृषि सविधाओं का लाभ ले सकते हैं.

किसान क्रेडिट कार्ड से मिलते हैं ये लाभ

किसान क्रेडिट कार्ड खेती से जुड़े खर्चों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसकी मदद से किसानों को ऋण मिलने में भी सहयता मिलती है. किसान इस राशि का उपयोग बीज, कीटनाशक, कृषि उपकरण और अन्य कृषि सामग्री खरीदने में कर सकते हैं. ऐसे में ऑनलाइन किसान क्रेडिट कार्ड पोर्टल किसानों के लिए KCC बनवाने की प्रक्रिया को आसान कर सकते हैं.

कैसे काम करता है नया पोर्टल?

मध्य प्रदेश में शुरू किए गए इस पोर्टल का उद्देश्य किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़ी प्रक्रिया को डिजिटल और सरल बनाना है. किसान ऑनलाइन माध्यम से आवेदन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भी देख सकते हैं. इससे ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को बैंक शाखाओं के चक्कर लगाने के लिए मेहनत नहीं करनी होगी. डिजिटल माध्यम से आवेदन प्रक्रिया उपलब्ध होने से किसानों को अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर के जरिए KCC के लिए प्रक्रिया करने का लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़ें : पोल्ट्री फार्म के लिए कितनी जमीन जरूरी, कैसे शुरू कर सकते हैं बिजनेस?

किसानों को क्या होगा फायदा?

ऑनलाइन KCC पोर्टल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि किसानों को प्रारंभिक प्रक्रिया के लिए बैंक जाने की आवश्यकता नहीं होगी. किसान अपने घर से ही आसानी से आवेदन कर सकते हैं. इससे खासकर दूर के गांवों में रहने वाले किसानों को सुविधा मिलेगी. वहीं किसान अपने आवेदन से संबंधित जानकारी डिजिटल माध्यम से प्राप्त कर पाएगें.

KCC के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

किसान क्रेडिट कार्ड मुख्य रूप से खेती और कृषि गतिविधियों से जुड़े पात्र किसानों के लिए बनाया गया है. पात्रता बैंक और संबंधित योजना के नियमों के अनुसार तय होती है. खेती करने वाले किसान कुछ अन्य पात्र कृषि गतिविधियों से जुड़े लोग भी निर्धारित नियमों के तहत KCC सुविधा के लिए पात्र हो सकते हैं. आवेदन करने से पहले किसानों को अपनी पात्रता, जमीन या खेती से जुड़े दस्तावेज, पहचान संबंधी कागजात और बैंक द्वारा मांगे जाने वाले अन्य दस्तावेजों की जानकारी जरूर लेनी चाहिए.

यह भी पढ़ें : दानेदार यूरिया या नैनो यूरिया, आपके खेत के लिए क्या बेहतर?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *