Headlines

KKR के नए कप्तान पर लगी मुहर! मिस्टर IPL ने बताया नाम


आईपीएल 2027 के लिए सभी टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है. आप सोच रहे होंगे, ऐसा क्यों? आईपीएल का अगला सीजन तो अगले साल यानी मार्च 2027 में खेला जाना है. दरअसल, आईपीएल का अगला सीजन शुरू होने में काफी समय है, लेकिन आगामी सीजन की नीलामी इसी साल दिसंबर में होगी. वहीं नवंबर तक सभी 10 टीमों को अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी होगी. इस बार कई टीमें नए कप्तान के साथ उतर सकती है. कोलकाता नाइट राइडर्स भी उन टीमों में शामिल है. 

केकेआर ने श्रेयस अय्यर के बाद अजिंक्य रहाणे को टीम का नया कप्तान बनाया था, लेकिन रहाणे की कप्तानी में टीम लगातार दो सीजन प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर सकी. टीम का प्रदर्शन भी काफी खराब रहा, और रहाणे खुद भी उम्मीद के मुताबिक रन नहीं बना सके. अब आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले केकेआर रहाणे से कप्तानी लेकर किसी नए खिलाड़ी को कप्तान घोषित कर सकती है. 

मिस्टर आईपीएल ने बताया केकेआर के नए कप्तान का नाम 

मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर पूर्व दिग्गज सुरेश रैना ने केकेआर को बड़ा और अहम सुझाव दिया है. रैना का मानना है कि केकेआर को रिंकू सिंह को कप्तान बना देना चाहिए. उनका कहना है कि रिंकू अगले कप्तान के लिए सबसे बेहतर विकल्प हैं. रिंकू सिंह ने यूपी टी20 लीग में अपनी कप्तानी का नमूना पेश किया है. उन्होंने अपनी दमदार कप्तानी से अपनी टीम मेरठ मारविक्स को चैंपियन बनाया. रिंकू की कप्तानी में मेरठ ने इस सीजन 10 मैचों में से 9 मुकाबलों में जीत दर्ज की. 

यूपी टी20 लीग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी एक वीडियो में सुरेश रैना ने कहा, “रिंकू सिंह की कप्तानी काबिल-ए-तारीफ. चौथा सीजन है, और चौथा फाइनल खेल रहे हैं. केकेआर नए कप्तान को ढूंढ़ रही है, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें कप्तान मिल गया है. केकेआर रिंकू सिंह पर थोड़ा निवेश कीजिए, और उन्हें कुछ मैच दीजिए. यू नेवर नो.”

 यह भी पढ़ें- 

ईशान किशन ने 270 रन बनाकर तोड़े 3 रिकॉर्ड, कई दिग्गज छूटे पीछे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *