पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ रिलीज के बाद से ही छाई हुई है. सोशल मीडिया पर कालीन भैया और गुड्डू पंडित के साथ ही मुन्ना भैया और बीना भाभी भी छा गई हैं. फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का बॉक्स ऑफिस पर फायदा भी मिल रहा है, जिसकी वजह से फिल्म देखते ही देखते 100 करोड़ के क्लब में भी एंट्री करने वाली है. वहीं, इसने ओपनिंग वीकेंड में टॉप ए रेटेड कैटेगरी में जबरदस्त रिकॉर्ड बना दिया है. चलिए बताते हैं इसके बारे में.
‘मिर्जापुर द मूवी’ का तीन दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और ओपनिंग डे से लेकर ओपनिंग वीकेंड तक कई फिल्मों के रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 25.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरे दिन 32 करोड़ कमाए थे. इसके बाद फिल्म ने तीसरे दिन भी रविवार के वीकेंड का पूरा फायदा उठाया था. मूवी ने 36 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया था, जिसके बाद इसका कुल नेट कलेक्शन 93.75 करोड़ पहुंच गया.
यह भी पढ़ें: तुकाराम मुंढे की टी-शर्ट पहन निकलीं प्रीति जिंटा, बताया ‘रियल हीरो’
इतना ही नहीं, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ओवरसीज में 20 करोड़ तो वर्ल्डवाइड 132.35 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म के मेकर्स के लिए ये अपने आपमें ही बड़ी सफलता है.
बनी 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर फिल्म
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. इसने ओपनिंग वीकेंड में टॉप ए रेटेड फिल्मों की लिस्ट में एंट्री मारी और 5वें स्थान पर जगह बना ली है. इसने ए रेटेड फिल्म ‘कबीर सिंह’, ‘बागी 4’ जैसी फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर नया रिकॉर्ड बना दिया है. देखिए टॉप बॉलीवुड की टॉप 10 ए रेटेड फिल्मों का लिस्ट…
1. धुरंधर 2 – 339 करोड़
2. एनिमल – 201 करोड़
3. धुरंधर – 103 करोड़
4. टॉक्सिक- 99 करोड़ (हिंदी)
5. मिर्जापुर द मूवी- 93.75 करोड़
6. कबीर सिंह- 70.83 करोड़
7. बागी 4- 53.83 करोड़
8. कॉकटेल 2- 47.50 करोड़
9. ग्रैंड मस्ती 2013- 40.18 करोड़
10. सत्यमेव जयते- 37.62 करोड़
यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ की सक्सेस के बाद बाबा खाटू श्याम पर बनेगी फिल्म, 2027 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
‘मिर्जापुर द मूवी’ बनी बॉलीवुड की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर (ए रेटेड-2026)
इतना ही नहीं, बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, ‘मिर्जापुर द मूवी’ साल 2026 की बॉलीवुड की तीसरी ए रेटेड हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म भी बन चुकी है. देखिए टॉप 10 की लिस्ट…
1. धुरंधर द रिवेंज- 1108.09 करोड़
2. टॉक्सिक- 132.31 करोड़
3. मिर्जापुर द मूवी- 97.99 करोड़
4. कॉकटेल 2- 92.94 करोड़
5. ओ रोमियो- 59.90 करोड़
6. बंटवारा 1947- 36.75 करोड़
7. जन नायकन- 17.84 करोड़ (हिंदी)
8. हॉन्टेड 3डी- 17.77 करोड़
9. अस्सी- 10.14 करोड़
10. बेबी डू डाई डू- 7.42 करोड़
2026 की तीसरी बड़ी वीकेंड ओपनर बनी ‘मिर्जापुर द मूवी’
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 2026 का भी बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. ये इस साल की तीसरी सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर बन चुकी है. इसने ‘धमाल 4’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी 7 फिल्मों के रिकॉर्ड को ध्वस्त करके तीसरे स्थान पर जगह बनाई है. देखिए पूरी लिस्ट…
1. धुरंधर 2- 466 करोड़ (4 दिन)
2. बॉर्डर 2- 129.89 करोड़
3. मिर्जापुर द मूवी- 93.75 करोड़
4. धमाल 4- 67.21 करोड़
5. वेलकम टू द जंगल- 65.83 करोड़
6. भूत बंगला- 65.65 करोड़
7. आवारापन 2- 55 करोड़
8. कॉकटेल 2- 50.1 करोड़
9. ओ रोमियो- 34.51 करोड़
10. अल्फा- 34.5 करोड़
