‘लस्ट स्टोरीज 3’ रिलीज डेट अनाउंस हो गई है. ‘लस्ट स्टोरी’ के तीसरे सीजन को लेकर काफी बज है और इस बार क नए चेहरे देखने को मिलेंगे. ‘लस्ट स्टोरीज 3’ को विक्रमादित्य मोटवानी, किरण राव, विशाल भारद्वाज और शकुन बत्रा ने बनाया है. हर फिल्ममेकर इंटीमेसी, रिलेशनशिप और इमोशन्स को लेकर हर एपिसोड में अलग स्टोर बचाएगा.
कब रिलीज हो रही लस्ट स्टोरी?
लस्ट स्टोरी 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने वाली है. नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा- इच्छा, ड्रामा, डिल्लेमा. डेट मार्क कर लीजिए. लस्ट स्टोरी 3 को आप 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- फेम मिलने के बाद बदले प्रियंका के तेवर! इवेंट में पहुंची 3 घंटे लेट
लस्ट स्टोरीज को RSVP और फ्लाइंग यूनिकॉर्न एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहे हैं. इसमें राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, अदिति राव हैदरी, राधिका मदान, सना थम्पी, विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी, सिद्धार्थ, अली फजल और गुरफतेह पीरज़ादा जैसे कई स्टार्स शामिल हैं.
नेटफ्लिक्स इंडिया में ओरिजिनल फ़िल्म्स की डायरेक्टर रुचिका कपूर शेख ने बताया कि क्या चीज इस एंथोलॉजी को खास बनाती है. उन्होंने कहा, ‘लस्ट स्टोरीज’ की हमेशा बनी रहने वाली अपील की वजह है खुद को नए रूप में ढालने की इसकी काबिलियत. हर चैप्टर इमोशन्स से शुरू होता है. यहां, इच्छा, ताकत, कमजोरी, अपनी मर्जी से फैसले लेने की आजादी, समझौते और उन बातों को समझने का जरिया बनती है. जिन के बारे में लोग खुलकर बात करने से हिचकिचाते हैं.’
आगे उन्होंने कहा, ‘इंडिया के चार जाने-माने डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज चार अलग-अलग नजरिया लेकर आए हैं. व्यूअर्स को इन रिश्तों को अपने एक्सपीरियंस के नजरिए से समझने के लिए प्रेरित करना. हर फिल्म एक अलग नजरिया पेश करती है. ये को अपनी समझ बनाने की गुंजाइश भी देती है. यही इस एंथोलॉजी की ताकत है.’
ये भी पढें- कैंसर ट्रीटमेंट की जर्नी के बीच दीपिका कक्कड़ हुईं इमोशनल, ननद सबा के घर हुई चोरी
लस्ट स्टोरीज का पहला सीजन
लस्ट स्टोरीज की बात करें तो इसका पहला सीजन 2018 में रिलीज हुआ था. पहले सीजन को जोया अख्तर, अनुराग कश्यप, दिबाकर बनर्जी, करण जौहर जैसे फिल्ममेकर ने डायरेक्ट किया है. इसमें कियारा आडवाणी, राधिका आप्ट, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल, रणदीप झा जैसे स्टार्स दिखे. ये सीजन काफी चर्चा में रहा था.
लस्ट स्टोरी 2 भी काफी खबरों में रहा. ये 2023 में रिलीज हुई थी. इसे कोंकणा सेन शर्मा, सुजॉय घोष, आर बाल्की जैसे फिल्ममेकर ने बताया था. एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, तिलोत्मा शोम, विजय वर्मा, मृणाल ठाकुर, अनुष्का कौशिक, काजोल, अमृता सुभाष जैसी स्टार्स दिखे थे. इसे भी काफी पसंद किया गया था.
