Headlines

जेद्दा जा रही फ्लाइट चेन्नई एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट, इंजन में हुई थी खराबी


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • एक अन्य एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट भी चेन्नई डायवर्ट हुई।

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के एयरपोर्ट पर सोमवार (7 सितंबर, 2026) को इमरजेंसी जैसे हालात देखने को मिले. दरअसल, कुआलालंपुर से जेद्दा जा रही मलेशिया एयरलाइंस की एक फ्लाइट के इंजन में तकनीकी दिक्कत आ गई, जिसकी वजह से विमान को तुरंत चेन्नई एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट कर दिया गया. इस दौरान चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दिया गया.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत में एक अधिकारी ने कहा कि मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट MH 156 में कुल 186 यात्री सवार थे. इंजन में तकनीकी दिक्कत होने के बावजूद विमान ने चेन्नई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की. फ्लाइट की सेफ लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी प्रोटोकॉल के तहत व्यवस्था की गई. उन्होंने कहा कि मलेशियन फ्लाइट MH 159 के इंजन नंबर 2 में तकनीकी समस्या हुई थी.

विमान की जांच जारी, यात्रियों के लिए किए गए इंतजाम

प्रवक्ता ने कहा, ‘एयरलाइन और संबंधित टेक्निकल टीमों के माध्यम से फ्लाइट और तकनीकी समस्या का आकलन किया जा रहा है. वहीं, एयरपोर्ट पर भी फ्लाइट ऑपरेशन्स में कुछ बाधा नहीं हुई, सब कुछ सामान्य रूप से संचालित हो रहा है.’ उन्होंने यह भी बताया कि विमान को एयरक्राफ्ट टो व्हीकल की मदद से पार्किंग स्लॉट तक पहुंचाया गया. वहीं, विमान में सवार सभी यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर रुकने की व्यवस्था की गई है. 

चेन्नई एयरपोर्ट पर दूसरा विमान भी किया गया डायवर्ट

वहीं, एक दूसरी घटना में तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को भी तकनीकी दिक्कतों की वजह से चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट कर दिया गया. तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए चेन्नई एयरपोर्ट पर लोकल स्टैंडबाय घोषित किया गया और जरूरी इमरजेंसी अरेंजमेंट्स को भी तैयार रखा गया. कन स्टैंडबाय घोषित किए जाने के बाद संबंधित एयरपोर्ट ऑपेरशनल और इमरजेंसी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया और विमान की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गईं. हालांकि, विमान ने बिना किसी दुर्घटना के रनवे पर सुरक्षित लैंडिंग की. 

यह भी पढ़ेंः गुजरात-मुंबई के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, 35,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *