Headlines

दिल्ली में इमारत गिरने पर मनोज झा की दो टूक, ‘मुझे पता था कि…’


दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना पर एक तरफ सरकार एक्शन ले रही है तो दूसरी ओर सियासत भी तेज है. आरजेडी नेता मनोज कुमार झा ने इस पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि यह पहला हादसा नहीं है और हम हादसों का इंतजार करते हैं. 

सांसद मनोज झा ने कहा, “हम हादसों के इंतजार में प्रतिक्षारत देश बन चुके हैं. पहले नहीं हुआ था क्या? क्या हासिल हुआ? मुझे पता था कि एक छोटे स्तर के अधिकारी को नाप कर बड़े लोग सुरक्षित रहेंगे… छात्रों की संख्या में इनती बढ़ोतरी हुई, हॉस्टल कहां हैं? सार्वजनिक शिक्षा की इतिश्री कर दी है, उसकी कब्र बना दी है. वहां किसी की नजर नहीं है…”

विजय सिन्हा बोले- मुख्यमंत्री देख रहीं

दिल्ली में इमारत गिरने की घटना पर बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. दिल्ली की मुख्यमंत्री पूरी गंभीरता के साथ इस मामले को देख भी रही हैं. कार्रवाई भी शुरू हो गई है. भविष्य में ऐसी घटना न घटे, उस पर भी वो लोग गंभीरता से विचार कर रहे हैं…”

यह भी पढ़ें- बिहार बाढ़: तेजस्वी यादव ने PM मोदी को लिखा पत्र, कर डाली ये 7 मांगें

अब तक 7 लोगों की हुई मौत

बता दें कि दिल्ली के सत्य निकेतन में बीते रविवार की दोपहर मरम्मत कार्य के दौरान एक इमारत ढह गई थी. सोमवार शाम तक की रिपोर्ट के अनुसार, मलबे से 12 लोगों को निकाला गया है. इनमें से सात की मौत हो गई है. सात में से छह मृतकों की पहचान हो चुकी है.

मकान मालिक, पत्नी और बेटा गिरफ्तार

सत्य निकेतन में इमारत गिरने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक हरिराम, उनकी पत्नी उर्मिला और उनके बेटे महेश को गिफ्तार कर लिया है. हरिराम को भिवाड़ी में पकड़ा गया है. कई अधिकारी सस्पेंड किए गए हैं. दिल्ली में लगातार हो रही घटनाओं को लेकर विपक्ष सरकार को घेर रहा है.

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह को JDU कार्यालय बुलाया गया, अनुज सिंह का किया था समर्थन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *