Headlines

गट हेल्थ ठीक करनी है? नाश्ते में खाएं ये 5 चीजें


आजकल लोग ज्यादातर जंक फूड ही खाते हैं और रोजाना हम जो खाना खाते है उसका असर हमारे पाचन पर पड़ता है. जिसे गट हेल्थ भी कहते है. हमारी आतों में कई तरह के बैक्टीरिया मौजूद होते है, जो पाचन को सही रखने में मदद करते हैं .जब गट हेल्थ ठीक रहती है तो खाना पचाने में आसानी होती है. और पेट से जुडी कुछ समस्याएं जैसे गैस और पेट फूलना भी गट हेल्थ  अच्छी के होने के कारण ठीक हो सकती है. इसलिए रोज डाइट में ऐसी चीजें शामिल करना जरूरी है. जो आंतो यानी गट हेल्थ के लिए अच्छी हो. सुबह के नाश्ते में पोष्टिक खाना खाने से पेट को अच्छा सपोर्ट मिल सकता है. आइए जानते हैं ऐसी 5 चीजों के बारे में जो आप नाश्ते में शामिल कर सकते हैं.

दही को नाश्ते में करें शामिल

दही गट हेल्थ के लिए एक अच्छा विकल्प है. इसमें प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को सपोर्ट करने में मदद करते हैं. सुबह के नाश्ते में एक कटोरी दही किसी भी लिया जा सकता है आप इसे पोहा, पराठे या दूसरे नाश्ते के साथ भी खा सकते हैं. अगर दही आपको आसानी से पचता है तो इसे  आप इसे अपनी रोज की डाइट में भी शामिल कर सकते हैं.

ओट्स से करें दिन की शुरुआत

ओट्स में फाइबर  बहुत ही अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र के लिए जरूरी है. सुबह नाश्ते में ओट्स खाने से गट हेल्थ पर भी अच्छा असर पड़ता है और डाइट में फाइबर बढ़ाने का आसान तरीका भी  मिल जाता है. इसे दूध या दही के साथ बनाकर इसमें केला, सेब या कुछ ड्राईफ्रूट्स भी मिला सकते हैं. इससे  आपका नाश्ता स्वादिष्ट होने के साथ ज्यादा पोष्टिक भी हो जाता है.

यह भी पढ़ें : घर बैठे ऐसे करें अपने फेफड़ों को डिटॉक्स, रोज पिएं ये ड्रिंक

दलिया है हेल्दी नाश्ते का विकल्प

दलिया भी गट हेल्थ के लिए अच्छा नाश्ता होता है. इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर रखने में मदद करता है. आप सुबह दूध वाला दलिया या फिर सब्जियों के साथ नमकीन दलिया बना सकते हैं. तो नाश्ते के लिए एक अच्छा आप्शन होगा. इसमें गाजर, मटर, बीन्स जैसी सब्जियां डालने से इसका पोषण और बढ़ जाता है. रोज की डाइट में फाइबर वाली चीजें शामिल करना पेट के लिए अच्छा होता है.

अंकुरित मूंग है अच्छा विकल्प

अंकुरित मूंग में फाइबर और प्रोटीन दोनों पाए जाते हैं, इसलिए यह एक पौष्टिक नाश्ता होता है. इसे सुबह सलाद की तरह खाया जा सकता है. इसमें खीरा, टमाटर, नींबू और थोड़े मसाले डालकर आप इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं. फाइबर वाली चीजों को डाइट में शामिल करने से पाचन तंत्र को सही तरीके से काम करने में मदद मिलती है और गट हेल्थ भी अच्छी रहती है.

 केला भी डाइट में करें शामिल

केला आसानी से मिलने वाला फल है और इसमें फाइबर भी पाया जाता है. सुबह नाश्ते में केला खाने से कुछ समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है. इसे आप सीधे खा सकते हैं या फिर ओट्स और दही के साथ मिलाकर खा सकते हैं. अगर आप सुबह जल्दी में रहते हैं और कुछ आसान खाना चाहते हैं तो केला एक अच्छा आप्शन हो सकता है.

यह भी पढ़ें : पानी पीने के बाद भी लगती है प्यास? शरीर के इन इशारों को समझें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *