Headlines

अमिताभ बच्चन को देखते ही घबरा गया अक्षय कुमार का हेल्पर, उड़ेल दिया था 4 गिलास पानी


अक्षय कुमार और सैफ अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों स्टार्स फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. इसी सिलसिले में हाल ही में सैफ और अक्षय, अमिताभ बच्चन के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में पहुंचे. शो के दौरान अक्षय कुमार ने अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया.

अक्षय कुमार ने शेयर किया किस्सा
अक्षय कुमार ने किस्सा शेयर करते हुए बताया कि ये घटना उस वक्त की है, जब अमिताभ बच्चन एक बार मुंबई के लोखंडवाला स्थित उनके घर पहुंचे थे. इस दौरान अक्षय का एक हेल्पर उनके लिए ट्रे में चार गिलास पानी लेकर आया. बिग बी को देखते ही वो इतना घबरा गया कि उसके हाथ से चारों गिलास छूट गए और सारा पानी अमिताभ बच्चन के कुर्ते पर गिर गया.

जब अक्षय कुमार के घर पहुंचे अमिताभ बच्चन
इस घटना को याद करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, ‘सर, आपको याद है जब आप मेरे लोखंडवाला वाले घर में आए थे तो हाउस हेल्पर को आपको पानी देना था. तो पानी देने के लिए तीन-चार गिलास रखे थे. मुझे अच्छी तरह से याद है, सर (अमिताभ) ने कुर्ता पहना था और वो लड़का इलाहाबाद का था. वो आपको देखकर, हैरान हो गया था और उसे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि वो आपको एक गिलास पानी दे रहा है, तो वो चार गिलास पानी लेकर आया और वो चारों के चारों गिलास उसने इनके कुर्ते पर गिरा दिए.’

ये भी पढ़ें:- एविएशन कंपनी ने नोरा फतेही पर ठोका 3 करोड़ की मानहानि का केस, जानें- मामला

अक्षय कुमार को देना पड़ा था अपना कुर्ता
अक्षय ने ये भी बताया कि अमिताभ बच्चन के कुर्ते पर पानी गिरने के बाद उन्हें अपना कुर्ता देना पड़ा था. अक्षय ने कहा, ‘सर जाहिर तौर पर बहुत लंबे हैं, तो मुझे अपना कुर्ता देना पड़ा ताकि ये उनके शर्ट के हिसाब से आ सके. तो मुझे अच्छी तरह याद है. उस लड़के का नाम याद नहीं आ रहा है.’

कब रिलीज होगी फिल्म ‘हैवान’?
‘हैवान’ के बारे में बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. ये उनकी 2016 में आई मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है. फिल्म में सैफ अली खान भी लीड रोल में हैं. बोमन ईरानी, सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर, राजपाल यादव और शारिब हाशमी जैसे एक्टर्स भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. ये फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें:- गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग रोमांटिक हुए हार्दिक पांड्या, कपल की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *