टीवी शोज की कहानी में हर दिन नया ट्विस्ट और ड्रामा देखने को मिलता है. आने वाले एपिसोड्स में कई रिश्तों में उतार-चढ़ाव के साथ कुछ बड़े राज भी सामने आने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं ‘अनुपमा’, ‘वासुधा’, ‘गंगा मां की बेटियां’ और ‘तुम से तुम तक’ के अगले एपिसोड में क्या खास होने वाला है.
‘वासुधा’
जी टीवी के पॉपुलर शो ‘वासुधा’ के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. वासुधा को चंद्रिका के अतीत से जुड़ा बड़ा सच पता चलेगा. उसे मालूम होगा कि चंद्रिका का मुंडवा गांव और बड़ी हवेली से गहरा नाता है. वहीं, देव चंद्रिका को बताएगा कि वासुधा अपना संकल्प पूरा करने मुंडवा गई है, जिसके बाद चंद्रिका घबराकर देव के साथ वहां पहुंचने के लिए निकल पड़ेगी. दूसरी तरफ, वासुधा के चंद्रिका का साथ देने पर बिरजू काका भड़क जाएंगे. उनका गुस्सा वासुधा के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है.
‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के लोकप्रिय शो ‘अनुपमा’ में अनुज कैफे के बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए नई रणनीति बनाई जा रही है. ‘लव यू जिंदगी’ के साथ कोलैबोरेशन के बाद कैफे में ग्राहकों की भीड़ तो बढ़ी है, लेकिन मुनाफा अभी उम्मीद के मुताबिक नहीं है. ऐसे में प्रेम और उसकी साथी कैफे को आगे बढ़ाने और बड़े ब्रांड्स के साथ टाई-अप करने पर चर्चा करेंगे. वहीं, कैफे के सभी जरूरी राइट्स अपने पास रखने का फैसला होगा. हालांकि, बिजनेस को बड़ा करने के लिए प्रेम किसी बड़े ब्रांड के साथ हाथ मिलाने के लिए तैयार है.
ये भी पढ़ें:- एविएशन कंपनी ने नोरा फतेही पर ठोका 3 करोड़ की मानहानि का केस, जानें- मामला
‘गंगा मां की बेटियां’
टीवी शो ‘गंगा मां की बेटियां’ के अपकमिंग एपिसोड में परिवार के बीच चल रहा ड्रामा और बढ़ने वाला है. गंगा मां के सामने सिद्धू और स्नेहा के बीच छिपे राज धीरे-धीरे सामने आएंगे. दोनों को साथ देखकर गंगा सवाल करेगी कि क्या अब वो उससे कुछ छिपाने लगे हैं. वहीं, मधु की प्रेग्नेंसी और सोनोग्राफी टेस्ट को लेकर भी घर में बड़ा राज छिपाया जा रहा है, जिस पर दुर्गावती की नजर बनी हुई है. दूसरी तरफ, दुर्गावती सिद्धू और स्नेहा को अलग करने के लिए नई चाल चलने वाली है. वो दोनों के तलाक के पेपर्स को लेकर बड़ा कदम उठा सकती है.
‘तुम से तुम तक’
जी टीवी के शो ‘तुम से तुम तक’ के अपकमिंग एपिसोड में जन्माष्टमी के बाद अनु और आर्या की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. दही-हांडी फोड़कर अनु ने अपनी हिम्मत दिखाई थी, लेकिन अब रघु एक नई चाल चलने की तैयारी में है. उसकी चुप्पी घरवालों के मन में डर पैदा कर रही है और ऐसा लग रहा है कि वो अनु और आर्या की जिंदगी में बड़ा तूफान लाने वाला है. वहीं, आर्या अनु को उसके माता-पिता के घर छोड़कर खुद नई नौकरी की तलाश में जुट गया है. दूसरी तरफ, मीरा और अनु के बीच नोटिस पीरियड को लेकर तीखी बहस होगी. मीरा अनु पर परेशानियां बढ़ाने का आरोप लगाएगी, जबकि अनु हालात सुधारने के लिए एक आखिरी मौका मांगती नजर आएगी.
ये भी पढ़ें:- गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग रोमांटिक हुए हार्दिक पांड्या, कपल की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल
