Headlines

दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के घर हुई चोरी, सोने की चेन और डायमंड ईयररिंग्स हुए गायब


टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन और दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम भी अपने यूट्यूब चैनल ‘सबा का जहां’ की वजह से काफी फेमस हैं. सबा अपने यूट्यूब चैनल पर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ बारे में अपने व्लॉग्स शेयर करती रहती हैं. हाल ही में, सबा ने बताया कि कुछ ही दिनों के अंदर उनकी सोने की चेन और हीरे के झुमके खो गए हैं.

सबा इब्राहिम के घर हुई चोरी
अपने लेटेस्ट व्लॉग में, सबा के पति सनी ने इस बात पर चिंता जताई कि उनके घर से कीमती चीज़ें गायब हो रही हैं. सबा के पति सनी व्लॉग में कहते हैं, “ दोस्तों हमारे पूरे घर का माहौल हो चुका है खराब. किस पर शक करें, किसको क्या बताएं, हमें कुछ समझ नहीं आ रहा है. 20-25 दिन से सबा के कान का एक गया, वो चोरी हो गया.

आज हम साफ-सफाई कर रहे थे तो हमने देखा कि एक सोने की चेन और डायमंड के ईयरिंग्स वो भी चोरी हो गए. मेरी गलती ये है कि मैंने कैमरे नहीं लगवाए. हमारे घर में पहले भी सामान ऐसे ही पड़ा रहता था लेकिन आज तक एक रुपया इधर से उधर नहीं हुआ था. परेशान हो गए हैं कि कौन निकाल रहा है, कौन क्या कर रहा है. किस पर शक करें क्या करें? गलती इनकी भी है कि ये

अपनी लापरवाही की वजह से परेशान हुईं सबा
सबा ने बताया कि उनकी लापरवाही की वजह से ही ये चीज़ें खोई थीं, लेकिन पहले उन्हें अपनी चीज़ें छिपाकर रखने की जरूरत कभी महसूस नहीं हुई थी क्योंकि हाउस हेल्प काफी अच्छी थी और अगर उन्हें फर्श पर कोई चीज मिलती थी, तो वह उसे लौटा देती थी. सबा ने आगे बताया कि न सिर्फ उनकी सोने की ज्वेलरी खोई, बल्कि उनकी महंगी डिजिटल वॉच भी खो गई.

उनकी कजिन रिजा का पर्स भी खो गया था जिसमें कुछ कैश था, और उन्होंने यह भी देखा था कि खाने-पीने की कुछ चीजें भी गायब हो रही थीं. सबा कहती हैं कि गलती ये हो गई कि मैंने अपनी ज्वेलरी लॉकर में नहीं रखवाई. सबा ने बताया कि वह इसलिए परेशान नहीं है कि उनके बहुत सारे पैसे खो गए, बल्कि अपनी लापरवाही की वजह से परेशान है, जिसके कारण यह चोरी हुई.

बता दें कि कुछ समय पहले सबा के परिवार को बहुत मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा था क्योंकि उनके पिता को स्ट्रोक आया था. उनका परिवार पहले से ही दीपिका की सेहत की समस्याओं और उनके ट्यूमर के दोबारा होने से जूझ रहा है.

ये भी पढ़ें:-‘चुंबक’ से ‘घमासान’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी ये 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज

शोएब ने दीपिका का दिया था हेल्थ अपडेट
दीपिका और शोएब अक्सर अपने यूट्यूब चैनलों पर अपनी ज़िंदगी से जुड़ी बातें शेयर करते रहते हैं. शोएब ने अपने एक व्लॉग में दीपिका का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि एक्ट्रेस की एमआरआई स्कैन रिपोर्ट में दो छोटे सिस्ट (गांठ) का पता चला है. हालांकि, ये सिस्ट इतने छोटे हैं कि इनके बारे में कुछ नहीं किया जा सकता.

दीपिका ले रहीं इम्यूनोथेरेपी 
शोएब ने आगे बताया था कि दीपिका की इम्यूनोथेरेपी शुरू हो गई है; डॉक्टरों ने यह इलाज सुझाया था और उन्हें अस्पताल जाना पड़ता है, जहां यह सेशन 3-4 घंटे का होता है. दीपिका ने कहा कि वे चीज़ों को सामान्य बनाने और हंसी-मजाक करके माहौल को ठीक रखने की कोशिश कर रही हैं. शोएब ने यह भी बताया कि अपनी रेगुलर डाइट फॉलो करने के बावजूद दीपिका का वजन 2 किलो कम हो गया है.

 बता दें कि पिछले साल मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में दीपिका की सर्जरी हुई थी. यह सर्जरी 14 घंटे तक चली थी. अपने लेटेस्ट व्लॉग में शोएब ने बताया था कि उन्होंने दीपिका को सुबह 8:30 बजे ऑपरेशन थिएटर में छोड़ा था और वह रात 11:30 बजे बाहर आई थीं. ओटी  से बाहर आते ही उन्हें तुरंत आईसीयू ले जाया गया, जहां तीन दिनों तक उन्हें ऑब्ज़र्वेशन में रखा गया था. 

ये भी पढ़ें:-फ्लॉप होने के बाद ‘टॉक्सिक’ का बिगड़ा पूरा खेल, OTT डील में अब मिल रहा बस इतना पैसा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *