Headlines

‘हनुमान अंश’ का ऐतिहासिक 5वां सोमवार, ‘धुरंधर’ से 85 % ज्यादा की कमाई


‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाया हुआ है. पांचवें हफ्ते में भी फिल्म ने दबदबा बनाया हुआ है और रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के 32वें दिन के कलेक्शन पर.

‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 32वें दिन 10 करोड़ की कमाई की है. फिल्म को 7,343 शोज मिले और 36 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने नेट 132.13 करोड़ कमा लिए. वहीं ग्रॉस 156.20 करोड़ का बिजनेस कर लिया. इसी के साथ फिल्म ने ‘धुरंधर’ को भी पछाड़ दिया. कोई मोई के मुताबिक, 5वें सोमवार को कमाई के मामले में फिल्म नंबर वन पर है. ‘हनुमान अंश’ ने 10 करोड़ कमाए. ‘धुरंधर’ ने 5.4 करोड़ कमाए. ‘स्त्री 2’ ने 3.17 करोड़ का बिजनेस किया. ‘छावा’ ने 2.52 करोड़ कमाए. ‘धुरंधर 2’ ने 1.93 करोड़ का बिजनेस किया था.

बता दें कि फिल्म ने पांचवें सोमवार को ‘धुरंधर’ से 85 % ज्यादा की कमाई की.

‘हनुमान अंश’ का वीक वाइज कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ ने 10 लाख से ओपनिंग की थी. फिल्म ने पहले वीक में 40 लाख कमाए थे. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 10.4 करोड़ की कमाई की थी. चौथे हफ्ते में फिल्म ने 61 करोड़ का बिजनेस किया. 29वें दिन फिल्म ने 10 करोड़ कमाए. 30वें दिन फिल्म ने 16.5 करोड़ का कलेक्शन किया. 31वें दिन फिल्म ने 22.75 करोड़ कमाए. वहीं 32वें दिन फिल्म ने 10 करोड़ का बिजनेस किया.

ये भी पढ़ें- ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पहले मंगलवार को की बंपर कमाई, ‘कॉकटेल 2’ समेत इन फिल्मों को पछाड़ा

2026 की हाइएस्ट ग्रॉसिंग टॉप 10 बॉलीवुड फिल्म
इस लिस्ट में ‘हनुमान अंश’ सातवें नंबर पर आ गई है. पहले नंबर पर ‘धुरंधर 2’ ने जगह बनाई है. फिल्म ने 1110.12 करोड़ का बिजनेस किया था. दूसरे नंबर पर ‘बॉर्डर 2’ है. सनी देओल की इस फिल्म ने 362.76 करोड़ का बिजनेस किया था. तीसरे नंबर पर ‘भूत बंगला’ है. अक्षय कुमार इस फिल्म में नजर आए थे. फिल्म ने 199.23 करोड़ का बिजनेस किया था. चौथे नंबर पर अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ है. इस फिल्म ने 177.92 करोड़ का बिजनेस किया. 

पांचवें नंबर पर ‘आवारापन 2’ है. इस फिल्म ने 155.91 करोड़ का बिजनेस किया. छठे नंबर पर ‘वेलकम टू द जंगल’ है. अक्षय कुमार की इस फिल्म ने 137.13 करोड़ का बिजनेस किया था. सातवें नंबर पर ‘हनुमान अंश’ है. फिल्म ने 132.13 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म थिएटर में लगी है. आठवें नंबर पर ‘मिर्जापुर द मूवी’ है. फिल्म ने 115.94 करोड़ का बिजनेस किया. ये फिल्म भी थिएटर में लगी है. नौवें नंबर पर ‘कॉकटेल 2’ है. फिल्म ने 104.53 करोड़ का बिजनेस किया. दसवें नंबर ‘ओ रोमियो’ है. फिल्म ने 83.35 करोड़ का बिजनेस किया. 

ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, बेटी दुआ-पति रणवीर संग शेयर की क्यूट फोटोज

फिल्म में दिखे ये स्टार्स

फिल्म में नीम करौली बाबा की आध्यात्मिक जर्नी दिखाई गई. फिल्म में शोभिनव सत्य, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे, विहान शेडगे जैसे स्टार्स नजर आए. शोभिनव सत्य फिल्म में नीम करौली बाबा के रोल में हैं. फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हो चुकी है. हाल ही मं ‘हनुमान अंश’ की टीम ने CM योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. CM योगी आदित्यनाथ ने  फिल्म में गोरखनाथ जी की पंक्तियों वाले अहम सीन भी देखे.

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *