Headlines

Bigg Boss 20: ‘तेरा टाइम आ गया…’, रोहित शेट्टी ने काजी तौकीर को दिया काम, किया ये बड़ा वादा


सिंगर काजी तौकीर इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रहे हैं. शो में उनके गेम प्लान को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब चर्चा हो रही है और वो इंटरनेट सेंसेशन बन गए हैं. हाल ही में ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने काजी तौकीर की जमकर तारीफ की. उन्होंने न सिर्फ उनके गेम की सराहना की, बल्कि उन्हें एक खास मौका देने का वादा भी किया.

काजी तौकीर की चमकी किस्मत

काजी तौकीर और उनके फैंस के लिए ये बड़ी खुशखबरी है. रोहित शेट्टी ने उनसे वादा किया है कि अगर वो आगे कोई रोमांटिक फिल्म बनाते हैं, तो उसमें काजी को गाना गाने का मौका देंगे. ऐसे में आने वाले समय में रोहित की फिल्म में काजी की आवाज सुनने को मिल सकती है. आइए जानते हैं कि रोहित शेट्टी ने क्या कहा.

‘आपका टाइम आ गया है, काजी.’

काजी तौकीर की तारीफ करते हुए रोहित शेट्टी ने कहा, ‘आपका टाइम आ गया है, काजी. आप बहुत अच्छा जा रहे हो. जब आप यहां से बाहर निकलेंगे, तो आपको बहुत काम मिलेगा… बहुत प्यार मिलेगा. आपको सोलो एल्बम मिलने शुरू हो जाएंगे… आपका टाइम आ गया है. मैं नेशनल टेलीविजन पर कह रहा हूं, मुझे कोई शर्म नहीं है. आप बहुत अच्छा एंटरटेन कर रहे हैं. बस थोड़ा ध्यान रखिएगा.’

जब काजी ने रोहित शेट्टी से पूछा कि क्या उन्हें उनके साथ काम करने का मौका मिलेगा, तो फिल्ममेकर ने उन्हें अपने आने वाले किसी प्रोजेक्ट में गाना देने का वादा किया.

काजी तौकीर के छलके आंसू

शो के दौरान रोहित शेट्टी ने काजी से कहा, ‘मैं नेशनल टेलीविजन पर कह रहा हूं… ‘गोलमाल’ एक कॉमेडी फिल्म है, लेकिन अगर कोई ऐसी फिल्म आती है, जिसमें रोमांटिक ट्रैक होगा, तो मैं वो आपको दूंगा. आप उसमें प्लेबैक करेंगे.’ रोहित की ये बात सुनकर काजी की आंखों में आंसू आ गए. रोहित शेट्टी की बात सुनकर काजी खुशी से झूम उठे. उन्होंने अपना सिग्नेचर डांस भी किया, जिसके बाद वहां का माहौल खुशनुमा हो गया.

काजी तौकीर ने जताया रोहित शेट्टी का आभार

काजी तौकीर ने रोहित शेट्टी का आभार जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘रोहित शेट्टी सर, आपकी बातें काजी और उनके सभी फैंस के लिए बहुत मायने रखती हैं. इस वक्त हमारे पास कहने के लिए सच में शब्द कम पड़ रहे हैं. आज आपने जिस तरह सही बात का साथ दिया, वो काबिल-ए-तारीफ है. आपकी सलाह और हौसला बढ़ाने वाली बातों ने हमारे रॉकस्टार को नई ऊर्जा दी है. दिल से शुक्रिया, सर. काजी और उनके सभी फैंस की तरफ से आपको बहुत-बहुत धन्यवाद. हम आपसे बहुत प्यार करते हैं, सर!’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *