बारिश में कपड़े सुखाने के लिए लोग आमतौर पर छत, बालकनी या कपड़े सुखाने वाले स्टैंड का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला ने कपड़े सुखाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. महिला घर की ढलान वाली छत पर जाकर कपड़े सुखाती हुई नजर आ रही है. उसने छत की खाली जगह का इस्तेमाल कपड़े सुखाने के लिए किया, लेकिन वीडियो देखने के बाद लोगों का ध्यान सिर्फ उसके जुगाड़ पर ही नहीं, बल्कि उसकी सुरक्षा पर भी गया. कई यूजर्स को यह आइडिया काफी शानदार लगा, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि ऐसी छत पर चढ़ते समय सावधानी रखना भी जरूरी है.
ढलान वाली छत पर चढ़कर कपड़े सुखाने लगी महिला
घर में कपड़े सुखाने के लिए जगह कम हो तो लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं. ऐसा ही एक तरीका इस वीडियो में दिखाई पड़ता है. वीडियो के कैप्शन में खतरों के खिलाड़ी का टैग लेने वाली यह महिला जहां कपड़े सुखाती है वो छत भी सपाट नही है, बल्कि ढलान वाली है जिसपर चलना भी आसान नही लग रहा है. फिर भी महिला उसपर सटीक चलते हुए दिख रही है. कपड़े सुखाने की ये जगह शायद आपने पहली बार देखी होगी. वीडियो देखकर लोगों को सबसे ज्यादा हैरानी इस बात की हो रही है कि इतनी ढलान वाली जगह पर भी महिला ने कपड़े सुखाने का इंतजाम कर लिया.
The way this woman is casually drying clothes on a sloping rooftop, she can definitely be called a real-life Khatron Ke Khiladi! 😅
One wrong step and this could turn into a serious accident. Some risks are simply not worth taking. pic.twitter.com/aWMsm85ej5
— The Nalanda Index (@Nalanda_index) September 6, 2026
यह भी पढ़ें : समुद्र में लगाई डुबकी और पानी में बना डाली पेंटिंग- वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
वीडियो देख यूजर्स बोले- वाह, क्या आइडिया है
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स महिला के इस जुगाड़ पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, दिमाग तो देखो, कमाल कर दिया. वहीं दूसरे ने कहा, वाह, क्या आइडिया है. कुछ लोगों ने इसे देसी जुगाड़ बताया तो कुछ ने कहा कि कम जगह में कपड़े सुखाने का यह तरीका काफी अलग एक यूजर ने मजाक में लिखा, जगह का सही इस्तेमाल करना कोई इनसे सीखे. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि जब घर में जगह कम हो तो लोग अपनी जरूरत के हिसाब से ऐसे ही नए तरीके खोज लेते हैं.
जुगाड़ काम का, लेकिन सेफ्टी भी जरूरी
महिला का तरीका देखने में भले ही आसान और काम का लग रहा हो, लेकिन ढलान वाली छत पर चढ़ना महिला के लिए खतरनाक हो सकता था . खासकर बारिश और उसके कारण होने वाली नमी के कारण छत फिसलन हो जाती है. जिससे संतुलन बिगड़ सकता है. इसलिए कपड़े सुखाने के लिए ऐसी जगह का इस्तेमाल करते समय अपना ध्यान रखना भी जरूरी. सोशल मीडिया पर भी लोगों ने जुगाड़ की तारीफ करने के साथ यही बात कही कि अंदाज अनोखा है , लेकिन सेफ्टी हमेशा पहले होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें : सांप की तरह सड़क पर लहरा रहा था DJ गाड़ी, दर्दनाक हादसे का वीडियो वायरल
