Headlines

‘हनुमान अंश’ के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा


‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा रही है. फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म में नीम करौली बाबा की आधात्यमिक जर्नी दिखाई गई है. फिल्म में एक्टर शोभिनव सत्या लीड एक्टर के रोल में हैं. लेकिन आपको बता दें कि शोभिनव फिल्म के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे. फिल्म के लिए लीड एक्टर के तौर पर किसी और को कास्ट किया गया था. लेकिन वो पहले ही दिन बीमार पड़ गए. इसके बाद शोभिनव को ये रोल दिया गया. ये शोभिनव की पहली फिल्म है. 

डरे हुए थे शोभिनव
शोभिनव ने इसे लेकर बात की है. दैनिक जागरण संग बातचीत में शोभिनव ने कहा, ‘शुरू में मैं बहुत डरा हुआ था इस कैरेक्टर को निभाने से पहले. मुझे डर था कि क्या मैं ये रोल कर भी पाऊंगा या नहीं. मुझे अंदर से ये डर था क्योंकि मैं खुद भी उन पर विश्वास करता हूं. मुझे डर था कि लोग फ्यूचर में ये न बोलें कि ये कौनसा बाबा ले लिया. ये सब मेरे दिमाग में चल रहा था. तो सर ने मुझे समझाया और शांत किया. उन्होंने कहा कि मुझे सिर्फ परफॉर्म करता  है और वो सबकुछ संभाल लेंगे.’

ये भी पढ़ें- 4000 करोड़ी ‘रामायण’ से भिड़ेंगी नयनतारा? ला रही 100 करोड़ी फिल्म

मंदिर में जाकर बिताया समय

आगे उन्होंने कहा, ‘जब शूट शुरू हुआ था तो मैं मंदिर गया और वहां लोग बाबा बाबा का जाप कर रहे थे. ये पहला दिन था और मैं ऐसे था कि पता नहीं लोग कनेक्ट करेंगे या नहीं. लेकिन दूसरे दिन, टीम बेस पर गई और मैं अकेले मंदिर में रहा. मैं वहां बैठा, किसी ने मुझसे पूछा कि क्या मैं कुछ खाऊंगा. तो पता नहीं क्यों मैंने कहा कि लहसुन, नमक और रोटी. वो मेरे लिए गांव से लेकर आए और मैंने वो खाया. मेरे साथ ऐसी चीजें होती रहीं. मैं ये करना नहीं चाहता था, लेकिन ये हुआ. मैं लोगों को आशीर्वाद देने लगा जब भी वो मांगते थे. तो मुझे और भी विश्वास आने लगा.’

ये भी पढ़ें- ‘दर्शकों की मर्जी है’, Toxic के फ्लॉप होने पर आया यश का पहला रिएक्शन

बता दें कि इससे पहले शोभिनव ने हिंदी रश से बातचीत में इसे लेकर रिएक्ट किया था. उन्होंने कहा था, ‘शुरू में सर कंविन्स नहीं थे. उन्होंने मुझसे पूछा कि आपके दिमाग में क्या चल रहा है. तो मैंने कहा कि मैं बाबा का सच्चा भक्त हूं, क्या होगा अगर मैं ये सही से नहीं कर पाया तो? एक्टर्स को ऐसी चीजें फेस करनी पड़ती हैं. मैं सोच रहा था कि लोग मुझे असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर जानते हैं तो क्या वो मुझे स्वीकार करेंगे? लोग कैसे रिएक्ट करेंगे? लेकिन फिर सर ने जिम्मेदारी ली और कहा कि वो मेरे पीछे खड़े हैं.’

बता दें कि फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 7 अगस्त को रिलीज हुई थी. पहले दिन फिल्म ने सिर्फ 10 लाख कमाए थे. लेकिन अब फिल्म ने  169.20 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने 143.13 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. फिल्म सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनी है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *