Headlines

‘याद रखेगा यूपी’ अकाउंट के खिलाफ कोर्ट पहुंची सपा, 1000 AI वीडियो का दावा


समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर पार्टी के खिलाफ AI वीडियो बनाने के मामले को लेकर ‘याद रखेगा यूपी’ नाम के अकाउंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है. इस मामले में लखनऊ की अदालत में याचिका दाखिल की गई थी, जिस पर 7 सितंबर को कोर्ट ने पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं.

सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया पाल ने बताया कि ‘याद रखेगा यूपी’ नाम से एक सोशल मीडिया अकाउंट चलाया जा रहा है. इस अकाउंट के जरिए समाजवादी पार्टी के खिलाफ भ्रामक और पार्टी की छवि खराब करने वाले वीडियो AI तकनीक से तैयार किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: BJP ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला, पिछड़ों के अपमान का आरोप

करीब 1000 वीडियो बनाने का दावा

कृष्ण कन्हैया पाल ने बताया कि अब तक करीब 1000 वीडियो तैयार किए जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि अधिवक्ता सभा के पदाधिकारी देश के अलग-अलग हिस्सों से मेटा, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इन अकाउंट्स को बंद करने और आपत्तिजनक कंटेंट हटाने की मांग कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि आईटी एक्ट 2021 के प्रावधानों के तहत ग्रिवांस ऑफिसर से भी शिकायत की गई, लेकिन आरोप के मुताबिक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई. पाल ने बताया कि यूट्यूब की ओर से कहा गया कि कंटेंट उनके माध्यम से शेयर नहीं किया गया, जबकि फेसबुक और मेटा की ओर से भी कार्रवाई नहीं की गई.

FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर कोर्ट पहुंचे

सपा नेता ने आरोप लगाया कि पुलिस के पास पहुंचने के बावजूद FIR दर्ज नहीं की गई. इसके बाद सपा अधिवक्ता सभा के लखनऊ जिलाध्यक्ष और लखनऊ बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अंजनी यादव ने अदालत में याचिका दाखिल की. जिसके बाद 7 सितंबर को कोर्ट ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. 

कृष्ण कन्हैया पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर मोर्चे पर लड़ने के लिए तैयार है और पार्टी को संविधान एवं न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस मामले में न्याय मिलेगा. साथ ही आरोप लगाया कि ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट अंडरकवर तरीके से संचालित किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: पुतिन आएंगे नोएडा एयरपोर्ट? पहली बार उतरे रूसी सेना के 3 विमान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *