Headlines

असंभव, गजब हो गया- लड़के ने कुत्ते की पूंछ को किया सीधा- वीडियो वायरल


आपने अक्सर यह कहावत सुनी होगी कि कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं होती. आपने उदाहरण के तौर पर भी इस कहावत का उपयोग कई बार किया होगा. हालांकि सोशल मीडिया पर एक बच्चे ने इस कहावत को झूठा साबित कर दिया. जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक बच्चे ने लकड़ी की मदद से कुत्ते की पूंछ सीधी कर दी. वीडियो को अब तक 80 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और 2 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. वहीं 200 से अधिक लोगों ने इस वायरल वीडियो को री-शेयर भी किया है.

बच्चे ने किया कुत्ते की पूंछ को सीधा 

दरअसल, वीडियो देखने से किसी गांव का लगता है, जहां बच्चा स्कूल यूनिफार्म में लकड़ी की मदद से पास खड़े कुत्ते की पूंछ को सीधा करते हुए दिखाई देता है. कुत्ता बिल्कुल शांत खड़ा है और बच्चे के लकड़ी से पूंछ के छुने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है.वीडियो के शुरूआत में बच्चा मोबाइल के कैमरे को कुत्ते की पूंछ तरफ रखता है और पूंछ को सीधा करते हुए कहता है कि देखो मैंने वर्ल्ड रिकार्ड बना दिया, मैंने कुत्ते की पूंछ सीधी कर दी. फिर वह कैमरे को अपनी तरफ घुमाकर बड़े ही मजाकिया अंदाज में बोलता है किसने कहा था कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं होती? हो गई लाड़ले. वीडियो में लोगों को कुत्ते की पूंछ से ज्यादा बच्चे का अंदाज पसंद आ रहा है. बच्चे ने मजाक-मजाक में कुत्ते की पूंछ सच में भी सीधी कर दी, जो कि एक तरह से असंभव है. 

यह भी पढ़ें: कोबरा को गले से पकड़ हड़काने लगा युवक- वीडियो देख फूल जाएंगी सांसे

यूजर्स भी कर रहे मजेदार कमेंट्स

सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को यूजर्स इतना पसंद कर रहे हैं कि उन्होंने इस वीडियो के कमेंट सेक्शन को हंसने वाले इमोजी से भर दिया. कुछ यूजर्स तो यह भी कह रहे हैं कि यह कलयुग के बच्चे है, ये कुछ भी कर सकते हैं. अन्य यूजर ने बड़े ही फनी तरीके से बोला कि भाई अब बंदर को अदरक का स्वाद भी दे दो. एक यूजर ने तो यह भी कह दिया कि ये वहीं जनरेशन है, जो हमें मार्स तक ले जाएगी. दूसरे यूजर ने कहा कि कलयुग आने वाला नहीं है, कलयुग आ गया है. वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि बच्चे स्कूल छोड़कर यही काम करते हैं.

यह भी पढ़ें: सांभर लेक को चीरते हुए निकली वंदेभारत- वीडियो देख सैल्यूट कर रहे यूजर्स





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *