Headlines

‘बड़े खतरनाक लोग हैं’ युवक ने नाक से फूंक डालीं 8 बीड़ियां, देखें Video


सिगरेट और बीड़ी पीना सेहत के लिए कितना हानिकारक है, ये तो सब जानते हैं, लेकिन फिर भी लोग धूम्रपान करते हैं. मुंह से एक  सिगरेट और बीड़ी पीने वालों को आपने कई बार देखा होगा, लेकिन क्या आपने नाक से 8 बीड़ी एक साथ पीते हुए कभी किसी शख्स को देखा है? नाक से 8 बीड़ी पीने वाले शख्स का अतरंगी वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स अपनी सेहत की बिल्कुल चिंता न करते हुए आठ बीड़ी एक साथ पी जाता है. इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

अजीब कारनामा देख लोग रह गए हैरान

वीडियो में शख्स कैमरे के सामने बैठा दिखाई देता है. शख्स ने उसके नाक में कई बीड़ियां लगाई हुई हैं और वह एक साथ उनसे धुआं निकालता नजर आ रहा है. मानो कोई करतब दिखा रहा हो. कुछ देर बाद वीडियो के दौरान उसे तकलीफ होने  लगती है, फिर भी वह रुकता नहीं है. लगातार बीड़ी पीता रहता है. कुछ ही सेकंड के इस वीडियो में उसका यह अंदाज देखकर साफ है कि वह सामान्य तरीके से बीड़ी पीने के बजाय अलग तरह का स्टंट करने की कोशिश कर रहा है. यही अजीब अंदाज वीडियो के वायरल होने की वजह बन गया. वीडियो में धुआं उसके चेहरे के आसपास फैलता दिखाई देता है. सोशल मीडिया यूजर्स के लिए यह नजारा हैरान करने वाला था.

यह भी पढ़ें : ये ट्रेन है या पोल डांसिंग का अड्डा, वीडियो देख चक्कर खा गए यूजर्स

यूजर्स बोले- ये तो अलग लेवल का बंदा है

वायरल वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा कि यह अलग लेवल का बंदा. है, जबकि दूसरे ने इसे डेंजरस टैलेंट बताया. वहीं एक और यूजर से हंसने वाला इमोजी लगाते हुए कहा कि मैं निशब्द हूं. कुछ लोगों ने इस तरह के वीडियो को देखकर सवाल उठाया कि आखिर लोग वायरल होने के लिए अपनी सेहत के साथ इतना जोखिम क्यों लेते हैं और आखिर इन्हें इस तरीके से वायरल होने में क्या मिलता है?’

वीडियो देख यूजर्स ने कर दिए मजेदार कमेंट

वीडियो के कमेंट सेक्शन में किसी ने इसे खतरनाक टैलेंट बताया तो किसी ने युवक को लेकर मजाक किया. कुछ यूजर्स ने युवक के इस स्टंट को लेकर चिंता भी जताई. एक कमेंट में इसे सेहत के लिए बेहद खतरनाक बताया गया, जबकि एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि लोग ऐसी रील्स के पीछे भागते-भागते अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं. एक अन्य कमेंट में तो यहां तक लिखा गया कि युवक बहुत तेजी से अपनी मौत की तरफ बढ़ रहा है. एक यूजर ने लिखा कि वह कंडोलेंस मीटिंग की तैयारी कर रहा है, कुछ लोगों ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने गांव में लोगों को इस तरह के कारनामे करते देखा है. इन कमेंट्स से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वीडियो ने लोगों को हैरान करने के साथ खूब हंसाया भी.

यह भी पढ़ें : रानू मंडल का घर हुआ रिनोवेट, खुशी में लता मंगेशकर की आवाज में गुनगुनाया गाना





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *