Headlines

रोहित चंदेल को POCSO केस में मिली जमानत तो खुशी से झूमा परिवार, शेयर किया इमोशनल नोट


टीवी के पॉपुलर एक्टर रोहित चंदेल को गुरुवार को POCSO केस में जमानत मिल गई है. रोहित आज यानी शुक्रवार को जेल से रिहा होंगे और इसके लिए पेपर वर्क शुरू हो चुका है. मुंबई सेशंस कोर्ट के इस फैसले के बाद रोहित के फैंस और परिवार ने राहत की सांस ली है. अब POCSO केस में जमानत मिलने के बाद रोहित की फैमिली का रिएक्शन भी सामने आ गया है. 

रोहित चंदेल के परिवार ने जताई खुशी 
रोहित चंदेल की फैमिली ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा से भरोसा था कि सच्चाई की जीत होगी. परिवार ने इस मुश्किल दौर में रोहित का साथ देने वाले उनके फैंस, दोस्तों और शुभचिंतकों का भी शुक्रिया अदा किया है.

हम उनका दोबारा स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं… 
रोहित के परिवार ने अपने बयान में कहा, ‘माननीय न्यायालय द्वारा रोहित को जमानत दिए जाने पर आज हमारा परिवार गहरी राहत और आभार महसूस कर रहा है. हमारे जीवन के सबसे दर्दनाक दौर को सहने के बाद, हम आखिरकार उनका घर में वापस स्वागत करने के लिए बहुत खुश हैं.’

ये भी पढ़ें:- कुणाल खेमू की ‘वाइब’ में क्यों लिया गया ‘पठान’ और ‘टाइगर’ का नाम? एक्टर ने किया खुलासा

हमें न्यायपालिका पर हमेशा पूरा भरोसा था…
परिवार ने आगे लिखा, ‘हमने न्यायपालिका पर हमेशा पूरा भरोसा बनाए रखा है और ये फैसला हमारे इस विश्वास को और मजबूत करता है कि सच्चाई की जीत होगी. जैसे-जैसे मामला आगे बढ़ेगा, हम कानूनी प्रक्रिया में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं और उम्मीद करते हैं कि समय आने पर सभी फैक्ट्स खुद-ब-खुद सामने आ जाएंगे.’

फैंस और वकील का जताया आभार
रोहित के परिवार ने इस मुश्किल समय में उनका साथ देने वाले लोगों का भी शुक्रिया अदा किया. उन्होंने अपनी वकील सवीना बेदी सच्चर के साथ-साथ रोहित के फैंस, दोस्तों और शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया. उन्होंने लिखा, ‘हम अपनी वकील सवीना बेदी सच्चर के साथ-साथ रोहित के फैंस, दोस्तों और शुभचिंतकों के भी शुक्रगुजार हैं. आपके प्यार, प्रार्थनाओं और लगातार मिले सपोर्ट ने हमारे परिवार को इस मुश्किल वक्त में मजबूत बनाए रखा.’

क्यों गिरफ्तार हुए रोहित चंदेल?
बता दें कि ‘पांड्या स्टोर’ और ‘सैराब’ जैसे टीवी शोज में नजर आ चुके रोहित चंदेल पर 16 साल की नाबालिग को-एक्ट्रेस ने छेड़छाड़, स्टॉकिंग और मारपीट के आरोप लगाए थे. को-एक्ट्रेस ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया था. उन पर नाबालिग पर दबाव बनाने का भी आरोप लगाया गया था. अब करीब 2 महीने बाद रोहित जेल से बाहर आएंगे.

ये भी पढ़ें:- वरुण-लावण्या ने रिवील किया बेटे का चेहरा, पहले बर्थडे पर शेयर की वायु की क्यूट तस्वीरें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *