Headlines

iPhone 18 की कीमत सुन हर्ष गुजराल के उड़े होश, बोले- ‘3 लाख रुपये! किडनी के साथ आत्मा-शरीर भी बेचना पड़ेगा’


एप्पल ने अपना नया iPhone 18 लॉन्च कर दिया है. फोन के लॉन्च के साथ ही इसकी कीमत को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है. कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने भी iPhone 18 की कीमत जानी तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने मजेदार अंदाज में बताया कि कीमत देखकर वो पूरी रात सो नहीं पाए और कहा कि 3 लाख रुपये खर्च करने के लिए उन्हें किडनी के साथ अपनी आत्मा और शरीर भी बेचना पड़ेगा. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

iPhone 18 की कीमत सुन हर्ष गुजराल के उड़े होश
हर्ष गुजराल ने बताया, ‘कल मैं पूरी रात सोया नहीं. मेरा चेहरा देखकर आपको लग ही रहा होगा. ऐसा नहीं है कि मैंने कोई कॉफी पी ली थी, जिसकी वजह से मेरी नींद उड़ गई. मैंने असल में कल रात आईफोन 18 का लॉन्च देख लिया. लॉन्च छोड़िए, मैंने कल रात आईफोन 18 फोल्ड की कीमत देख ली. तब से मेरी नींद उड़ गई है, मेरे होश उड़े हुए हैं, मेरे तोते उड़े हुए हैं और मेरी रूह कांप गई है. 3 लाख रुपये. और थोड़ी सी एक्स्ट्रा स्टोरेज वाला मॉडल चाहिए तो साढ़े चार लाख रुपये. तुमसे मेमोरी मांगी है, या मकान मांगा है तुम्हारा. कुछ भी लिखकर आगे बढ़ जाओगे क्या प्राइज टैग पर?’

ये भी पढ़ेंः एआर रहमान संग काम कर बेहद खुश हैं आनंदी जोशी, बोलीं- ‘उन्हें अपना गुरु मानती हूं’

‘3 लाख तो मेरा पैकेज था’
उन्होंने आगे कहा, ‘3 लाख तो मेरा पैकेज था, जब मैं जॉब करता था, वो भी तीन साल का. और कोई भी आकर बोल रहा है, ये अलग है.  अबे क्या अलग है? साढ़े चार लाख का फोन अगर आप खरीद रहे हो ना,  तो इसे अलग बोलना आपकी मजबूरी है. पहले तो फिर भी एक-देढ़ लाख रुपये का हिसाब होता था किस्ते- कुस्ते दे देते थे चुका देते थे कि चलो ले लेते हैं. अब तो वो भी पॉसिबिलिटी नहीं है. अब तो किडनी के साथ आत्मा और शरीर दोनों बेचने पड़ेंगे, तब भी नहीं आ पाएगा.’

उन्होंने आखिरी में कहा, ‘पहले जो लोग आईफोन रखते थे वहीं इतीना शोऑफ करते थे. अब किसी ने ये साढ़े चार लाख वाला फोल्ड खरीद लिया वो तो छाती नाचेगा हमारी.  साढ़े चार लाख रुपये, बगल में पौने चार लाख रुपये की वैगनार खड़ी-खड़ी शर्माा रही है. मुझसे कोई न बोले कि ये अलग है.’ 

हर्ष गुजराल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गौरव खन्ना, उर्वशी ढोलकिया, शगुन शर्मा और कीकू शारदा समेत कई सितारों ने इसपर रिएक्ट किया.

iPhone 18 की कीमत सुन हर्ष गुजराल के उड़े होश, बोले- '3 लाख रुपये! किडनी के साथ आत्मा-शरीर भी बेचना पड़ेगा

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आ रहे हर्ष
बता दें, हर्ष गुजराल इन दिनों रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 15 में नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः सिद्धार्थ शुक्ला को देख छलके माही विज के आंसू, मेकर्स ने दिखाई ‘बिग बॉस’ के यादगार पलों की झलक





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *