टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में एक ग्रैंड इवेंट में सीरीज का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ. इस दौरान जेनिफर से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई सवाल पूछे गए. उन्होंने भी अपनी दूसरी शादी, मदरहुड और प्रेग्नेंसी की रूमर्ड खबरों पर खुलकर बात की.
जेनिफर विंगेट ने की दूसरी शादी
बता दें कि जेनिफर विंगेट ने 16 जुलाई 2026 को 41 साल की उम्र में दूसरी शादी की. उन्होंने अपने विदेशी बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन विलियम इश्माएल के साथ यूनाइटेड किंगडम (यूके) में इंटीमेट वेडिंग की. इससे पहले उन्होंने 2012 में अपने को-स्टार और एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी. हालांकि, दोनों की शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चली और 2014 में उनका तलाक हो गया.
‘मैंने सिर्फ शादी की है, बाकी सब पहले जैसा ही है’
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब जेनिफर से पूछा गया कि शादी के बाद उनकी जिंदगी बदल गई है, तो एक्ट्रेस ने कहा, ‘शादी के बाद ज्यादा कुछ नहीं बदला है. मैंने सिर्फ शादी की है, बाकी सब पहले जैसा ही है. मुझे लाइफ में बैलेंस के साथ चलना पसंद है. मेरे करियर पर कोई असर नहीं पड़ा है. जिन लोगों के साथ मैं काम करूंगी, उनके साथ मेरा तालमेल अच्छा रहे. फिर वो लोग चाहे टेलीविजन के हों, डिजिटल या किसी और जगह के. मेरे लिए काम की जगह का माहौल अच्छा होना बहुत जरूरी है. मैं अक्सर उन्हीं लोगों के साथ दोबारा काम करती हूं, जिनके साथ पहले काम कर चुकी हूं.’
ये भी पढ़ें:- वरुण-लावण्या ने रिवील किया बेटे का चेहरा, पहले बर्थडे पर शेयर की वायु की क्यूट तस्वीरें
‘मदरहुड को लेकर कोई डिस्कशन नहीं हुआ है…’
जेनिफर ने आगे कहा, ‘जब से मेरी शादी हुई है, लोग मेरे मदरहुड को लेकर चर्चा कर रहे हैं, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है. मदरहुड को लेकर कोई डिस्कशन नहीं हुआ है. शादी का मतलब बिल्कुल भी ये नहीं है कि मैंने अपने एक्टिंग करियर पर ब्रेक लगा दिया है. हां, शादी के बाद मेरी जरूरतें थोड़ी बदली हैं. अब मुझे देखना पड़ता है कि मैं किस महीने किस देश में रहने वाली हूं, क्योंकि काम और शादीशुदा जिंदगी में सही तालमेल बनाए रखने के लिए मुझे अलग-अलग देशों में ट्रैवल करना पड़ता है. मेरे पति इंडिया में नहीं रहते हैं.’

‘शक: ट्रस्ट नो वन’ कब और कहां होगी रिलीज?
बता दें कि जेनिफर विंगेट की वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ 24 सितंबर 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी लीड रोल में हैं.
ताहिर राज भसीन, सोनी राजदान, अनूप सोनी, हरलीन सेठी, ध्रुव चौधरी और सुमीत व्यास भी इस सीरीज का हिस्सा हैं. इस सीरीज के डायरेक्टर रेन्सिल डी सिल्वा हैं.
ये भी पढ़ें:- TV Serial Spoilers: देवांश ने वसुधा को जड़ा थप्पड़, गंगा माई के सामने खुला स्नेहा-सिद्धू का राज
