Headlines

TMKOC क्लब हाउस ऐप पर लाइव क्विज की धूम, दिल्ली की फैमिली बनी विनर


भारत के सबसे लंबे समय से चल रहे और सबसे पॉपुलर फैमिली एंटरटेनमेंट शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मेकर्स, सोनी SAB और नीला फिल्म प्रोडक्शंस ने शो की 18वीं सालगिरह के जश्न के तौर पर  18-दिन की लाइव क्विज होस्ट की थी. ये क्विज सफलतापूर्वक पूरी हो गई है.

1 से 21 अगस्त तक चली इस क्विज में देश भर के लाखों दर्शकों ने हिस्सा लिया था और अपने फेवरेट शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’, उसके किरदारों और गोकुलधाम सोसाइटी की दुनिया का जश्न मनाया था. इस क्विज के विनर्स भी अनआउंस हो गए हैं.

दिल्ली से रिंकी यादव और उनकी फैमिली बनी विनर
रिंकी यादव और उनका परिवार दिल्ली से विनर्स फैमिली में शामिल हुआ है. रिंकी यादव और उनका परिवार को अब  गोकुलधाम सोसाइटी के आइकॉनिक सेट पर जाने का स्पेशल मौका मिलेगा. जहां वे तारक मेहता का उल्टा चश्मा की शूटिंग को नजदीक से देख सकेंगे और शो की 18साल की उपलब्धि को कलाकारों के साथ मिलकर मना सकेंगे, जैसा कि क्विज़ की शर्तों में बताया गया है. यह अनुभव सोनी सब और नीला फिल्म प्रोडक्शन्स द्वारा जॉइंटली आयोजित किया जा रहा है. 

TMKOC क्लब हाउस ऐप पर लाइव आयोगिज हुई क्विज
TMKOC क्लब हाउस ऐप पर लाइव आयोजित इस क्विज ने पूरे भारत के फैन्स को गोकुलधाम सोसाइटी और उसके चहेते निवासियों के बारे में अपनी जानकारी को रियल-टाइम में परखने का मौका दिया. क्विज के अलावा, यह ऐप फैन्स को उनके फेवरेट TMKOC किरदारों पर आधारित मिनी-गेम टूर्नामेंट के जरिए रोमांचक इनाम भी देता रहता है, जिससे TMKOC की दुनिया में एक नया और इंटरैक्टिव पहलू जुड़ता है.

असित मोदी ने क्या कहा? 
 तारक मेहता का उल्टा चश्मा के क्रिएटर प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने कहा, “इस क्विज के लिए हमारे दर्शकों ने जो प्यार दिखाया है, वह वास्तव में अभिभूत करने वाला है .अठारह दिनों तक देशभर के परिवार हमारे साथ 18वीं वर्षगांठ मनाने के लिए जुड़े, और यही हमारे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है. यह फिर से साबित करता है कि यह शो वास्तव में हर भारतीय घर का हिस्सा बन चुका है. लोगों की शानदार प्रतिक्रिया से उत्साहित होकर, हमने अपनी ओरिजनल प्लानिंग को एक्स्टेंड करने और 18 से ज्यादा परिवारों को गोकुलधाम सोसायटी आने के लिए इनवाइट करने का फैसला लिया है.”

रोज क्विज के रिजल्ट किए जा रहे अनाउंस
क्विज के रिजल्ट हर रोज  घोषित किए जा रहे हैं और दर्शकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे सोनी सब पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा देखें ताकि विजेताओं की घोषणा जान सकें. विजेताओं की पूरी लिस्ट आने वाले दिनों में TMKOC क्लब हाउस ऐप पर भी शेयर की जाएगी. 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *