वैसे तो घर में चूहा आना किसी को पसंद नहीं आता लेकिन अगर गणेश उत्सव के दौरान घर में अचानक चूहा दिखाई दे तो इसे बप्पा का आशीर्वाद माना जाता है, ऐसी मान्यता है.
पुराणों में मूषक को भगवान गणेश का वाहन माना गया है, इसलिए गणेश चतुर्थी पर अचानक घर में या स्थापना वाली जगह चूहा दिखने को लोकमान्या में शुभ माना जाता है.
धार्मिक मान्यता के अनुसार गणेश उत्सव के दौरान चूहा दिखाई देना भगवान गणेश की कृपा और आगमन से जोड़कर देखा जाता है.
लोगों का मानना है कि गणेश चतुर्थी या गणेश उत्सव में चूहा अगर बप्पा की मूर्ति के आसपास मंडरा रहा है तो इसे परेशानियों और नकारात्मकता के दूर होने का प्रतीक माना जाता है.
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर गणेश उत्सव के दौरान सपने में चूहे को चूहेदानी से निकलते हुए देखा है तो इसका मतलब आपको कष्टों से मुक्ति मिलने वाली है.जिंदगी दोबार पटरी पर आ सकती है.