Headlines

वेज या नॉनवेज पुतिन को क्या पसंद? इस डिश को खाकर आती है मां की याद


18वें ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आ गए हैं. पुतिन के भारत दौरे को लेकर देश की राजधानी में खास सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. पुतिन आज पीएम मोदी के साथ बैठक करेंगे. पुतिन की पर्सनल लाइफ के बारे में लोगों को बहुत कम पता है. मगर जब भी खाने की बात होती है तो उन्हें अपनी मां के हाथों की बनी वो डिश याद आ जाती है जिसका स्वाद उन्हें आज भी याद है. पुतिन को नॉनवेज खाना पसंद है. आइए आपको उनकी फेवरेट नॉनवेज डिश के बारे में बताते हैं.

पुतिन को क्या है पसंद
2019 में जारग्रेड टीवी को दिए एक इंटरव्यू में पुतिन ने अपनी पसंद के बारे में बताया था. उन्होंने कहा था कि मुझे सब्जियां बहुत पसंद हैं. मैं टमाटर, खीरा और सलाद पत्ता खाता हूं. साथ ही मुझे मछली बहुत पसंद है. अगर मांस खाना हो तो मैं भेड़ का मांस खाना पसंद करता हूं.

फ्रेश खाना खाते हैं पुतिन
पत्रकार बेन जुडाग की किताब ‘फ्रैजाइल एम्पायर: हाउ रशिया फेल इन एंड आउट ऑफ लव विद व्लादिमीर पुतिन’ के मुताबिक पुतिन का खाना हमेशा फ्रेश होता है. उनका खाना  अक्सर स्थानीय बागों और ऑर्गेनिक फार्म्स से खरीदा जाता है. पुतिन प्रोसेस्ड या जंक फूड से दूर रहते हैं.

ये है फेवरेट डिश
पुतिन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मैं एक साधारण परिवार में पैदा हुआ हूं और लंबे समय तक ऐसी ही जिंदगी जी है. रविवार और त्योहारों पर मेरी मां बेक्ड कैबेज, मीट और राइस पाइ बनाती थीं. ये मेरी फेवरेट डिश थी. इसका स्वाद आज भी मेरी यादों में जिंदा है.

खाना होता है टेस्ट

पुतिन के खाने पर सख्त सुरक्षा और प्रोटोकॉल लागू रहते हैं. वो कहीं भी जाते हैं तो उनका शेफ साथ में जाता है. साथ ही पुतिन के खाने से पहले उनका खाना टेस्ट किया जाता है.

ये भी पढ़ें: US-ईरान युद्ध पूरी तरह हो जाएगा खत्म, डोनाल्ड ट्रंप ने बताया टाइम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *