Headlines

US-ईरान युद्ध पूरी तरह हो जाएगा खत्म, डोनाल्ड ट्रंप ने बताया टाइम


अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका के मिडटर्म चुनावों के ठीक बाद ईरान के साथ चल रहा युद्ध खत्म हो जाएगा. ट्रंप ने कहा कि ईरान कमजोर हो चुका है, लेकिन वह अमेरिका में चुनाव होने का इंतजार कर रहा है. ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर भी बड़ा दावा किया.

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘ईरान युद्ध अमेरिका के मिडटर्म चुनावों के ठीक बाद खत्म हो जाएगा. ईरान ने मुश्किलों के बावजूद लड़ना जारी रखा है और वे गंभीर संकट में हैं. ईरान अब अमेरिका में राजनीतिक बदलाव का इंतजार कर रहा है. ईरान के पास अब भी कुछ मिसाइलें दागने की क्षमता बची है. वह कमजोर हो चुका है.’ 

हॉर्मुज पर हमारा कंट्रोल – अमेरिकी राष्ट्रपति

ट्रंप ने कहा, ‘ईरानी शासन पागल है. अगर हमने उसकी परमाणु क्षमताओं को नष्ट न किया होता, तो वह परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर चुका होता. ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए, मैंने बी-2 बॉम्बर्स का इस्तेमाल किया और उसके साथ हुआ परमाणु समझौता रद्द कर दिया. अब स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर हमारा कंट्रोल है.’

उन्होंने कहा, ‘मान लीजिए कि हम सामान्य स्थिति में चल रहे हों और अचानक ईरान के पास परमाणु हथियार आ जाए, तो वे उसका इस्तेमाल कर लेंगे. वे पागल हैं. वे सनकी हैं और वे इसका इस्तेमाल कर बैठते.’

ईरान में बढ़ गई महंगाई – ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि ईरान में महंगाई 300 प्रतिशत तक पहुंच गई है और वहां की सेना को सैलरी तक नहीं मिल रही है. उन्होंने यह भी कहा, ‘ईरान भारी संकट में हैं. वे काफी हद तक तबाह हो चुके हैं. उनके लिए मिसाइलें बनाना अब मुश्किल है और उसका ज्यादातर हिस्सा नष्ट कर दिया गया है.’ ट्रंप ने कहा कि उन्हें ईरान के खिलाफ हुए युद्ध का कोई पछतावा नहीं है. 

यह भी पढ़ें : PM मोदी नहीं, फिर कौन पहुंचा ‘दोस्त’ पुतिन को दिल्ली एयरपोर्ट लेने, जानें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *