Headlines

Video: मालिक बिजी था तो डोगेश भाई ने कर दी सिंचाई, खेत में की खुदाई


इंसान और पालतू जानवरों को रिश्ता बेहद भावनात्मक होता है. खासकर कुत्तों को तो इंसान का सबसे करीबी दोस्त और वफादार माना जाता है. आपने डोगेश भाई के सोशल मीडिया पर कई फनी वायरल वीडियोज देखे होंगे हालांकि इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है वो कुत्ते का अपने मालिक के प्रति भावनात्मक जुड़ाव दिखाता है.

सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो दिल जीत लेने वाला है, जो मालिक और कुत्ते के बीच के प्रेम को दर्शाता है. लोगों को यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है. वीडियो में खास बात यह है कि मालिक के न होने पर कुत्ते ने उसके काम में मदद की. वीडियो में कुत्ते की ईमानदारी और मासूमियत की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं.

कुत्ते ने की खेत में सिंचाई

दरअसल, वीडियो में एक कुत्ता दिखाई देता है, जो मालिक के न होने पर खुद ही खेत में सिंचाई करने लगता है. वीडियो की खासियत ही डोगेश भाई का ईमानदारी से काम करने का तरीका है. कुत्ता अपने पंजों से खेत में आने वाले पानी के लिए रास्ता बनाता हुआ दिखाई देता है. कुत्ते के ऐसा करने पर पानी खेत में हर जगह आसानी से पहुंच पा रहा है.  

कुत्ते की हो रही तारीफ

कई लोगों ने वीडियो देख कुत्ते की बहुत तारीफ की. कुछ लोग वीडियो को भावनात्मक रूप से जोड़कर देख रहे हैं. वहीं कुछ लोग इस वीडियो को फनी अंदाज में देखते हुए भी नजर आएं. लोगों को कुत्ते के काम करने का तरीका खूब भा रहा है. लोग इस वीडियो पर ढेर सारे लाइक्स बरसा रहे हैं. कुछ यूजर्स का यह भी कहना है कि कुत्ते से ऐसा काम नहीं करवाना चाहिए और मालिक को अपना काम खुद करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: असंभव, गजब हो गया- लड़के ने कुत्ते की पूंछ को किया सीधा- वीडियो वायरल

कमेंट्स में मिल रहा प्यार

इस वायरल वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स है. लोग अपने प्यार को कमेंट्स के रूप में दिखा रहे हैं. कई यूजर्स तो कह रहे है कि ऐसा एक डॉग तो हमें भी चाहिए. वहीं कुछ यूजर्स कुत्ते की ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया कि पालतू जानवर बराबरी से मदद करते हैं. दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि मनुष्य से ज्यादा जानवर वफादार होते हैं. वहीं कुछ लोगों ने फनी कमेंट्स कर के भी अपने रिएक्शन्स दिए. एक यूजर ने कहा कि अगर मालिक ऐसे 7-8 कुत्ते पाल लेगा तो उसके तो मजे हैं. वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि डोगेश भाई की समझदारी से मालिक तो बेफिक्र हो गया है.

यह भी पढ़ें: सोते कुत्ते पर झपटा तेंदुआ, 25 सेकेंड तक हुई भयंकर लड़ाई, फिर भागा शिकारी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *