Headlines

JCB की छतरी बना दारू पार्टी करते वीडियो वायरल, देसी जुगाड़ देख हिल जाओगे


सोशल मीडिया पर हर रोज कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं. कुछ लोग अपने डांस, सिंगिंग, फनी अंदाज या किसी अन्य कला की वजह से वायरल होते है. वहीं कुछ लोग ऐसे होते है, जो अपने जुगाड़ लगाने के तरीके से भी वायरल हो जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आया है. वीडियो में तीन युवकों ने JCB का इतना अनोखा इस्तेमाल किया है, जिसे देख यूजर्स हैरान हो गए हैं. वीडियो में सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाली चीज ही JCB का अलग और नया इस्तेमाल है.

लोगों को अब जितना मजा JCB की खुदाई देखने में नहीं आ रहा उतना मजा इस वायरल वीडियो में JCB का अनोखा अंदाज देखकर आ रहा है. इस वायरल वीडियो को अब तक 27 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और 9 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक्स दिए हैं. वहीं वीडियो को अब तक लगभग 1 हजार ने लोगों ने री-शेयर किया है.

JCB को बनाया छतरी

दरअसल, इस वायरल वीडियो में तीन युवक शराब पीते हुए नजर आते हैं. शराब पीना कोई नहीं बात नहीं बात है. असल में वीडियो में वे लोग जहां बैठकर शराब पी रहे हैं, वह चौंका देने वाला है. वीडियो के वायरल होने की वजह एक JCB है, जिसे युवकों ने दारू पार्टी करने के लिए छतरी के रूप में इस्तेमाल किया है. JCB को इस तरह खड़ा किया गया है कि उसकी पूरी मेन बॉडी हवा में है और उसी के नीचे बैठकर वे लोग दारू पार्टी कर रहे हैं. कहते हैं शराब पीने वाले अपना बंदोबस्त कहीं भी कर लेते हैं और ऐसा ही कुछ इस वायरल वीडियों में यूजर्स को देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ें : बड़े ही खतरनाक लोग हैं… बाइक के आगे लगाया ट्रैक्टर का टायर, वीडियो वायरल

वीडियो AI होने का दावा कर रहे यूजर्स

वायरल वीडियो को देख कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में वीडियो के AI होने का दावा किया है. एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में बताया कि वीडियो को ध्यान से देखने पर मालूम होता है कि पीछे रोड़ पर एक बाइक बिना ड्राइवर के चल रही है. वहीं अन्य यूजर ने कमेंट में कहा कि आजकल सोशल मीडिया पर दिखनी वाली हर चीज पर भरोसा नहीं किया जा सकता. वहीं एक अन्य यूजर ने तो वीडियो के एडिटिंग की तारीफ की.

लोग कर रहे फनी कमेंट्स

वीडियो को लोगों की मिली-जूली प्रतिक्रियाएं मिल रही है. कुछ लोग वीडियो को AI बोल रहे हैं और अन्य लोग वीडियो को फनी अंदाज से देख रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि ऐसा करने के लिए बड़ी हिम्मत चाहिए. एक दूसरे यूजर ने भी इसी तरह कमेंट कर कहा कि मर्दों को रिस्क लेना पसंद होता है. वहीं कुछ यूजर्स तो इसे बड़ा ही खतरनाक बोल रहे हैं. एक अन्य यूजर ने कमेंट कर कहा कि क्या इन्हें पता नहीं लाइफ कितनी जरूरी होती है. ऐसा कर के ये लोग अपनी जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं.

यह भी पढ़ें : Video: 95 साल की दादी ने मारी हाई जंप, फुर्ती देख फटी रह जाएंगी आंखें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *