टीवी सीरियल्स में हर दिन नए ट्विस्ट और हाई-वोल्टेज ड्रामे देखने को मिल रहे हैं. ‘अनुपमा’ से लेकर ‘गंगा माई की बेटियां’, ‘तुम से तुम तक’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ और ‘वसुधा’ तक, आने वाले एपिसोड्स में कई रिश्तों के बीच बड़ा बवाल होने वाला है. कहीं शादीशुदा रिश्ते का सच सामने आएगा, तो कहीं पुराने रिश्ते फिर से जुड़ते नजर आएंगे. आइए जानते हैं इन शोज के अपकमिंग एपिसोड्स में क्या-क्या खास होने वाला है.
‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ में शाह हाउस में एक बार फिर जमकर ड्रामा देखने को मिलेगा. गौतम, तोशू से माही को अब तक घर से बाहर न निकालने को लेकर सवाल करेगा, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस होगी. वहीं जया के खिलाफ अपमानजनक बातें सुनकर अनुपमा का गुस्सा फूट पड़ेगा और वो पॉल को करारा जवाब देगी. दूसरी तरफ, घर और पैसों के मुद्दे पर तोशू और अनुपमा भी आमने-सामने होंगे. वहीं कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आएगा, जब प्रेम को मोटी बा की असली सच्चाई पता चलेगी. इस सच के सामने आने के बाद प्रेम एक जरूरी दस्तावेज पर साइन करता नजर आएगा. उधर, अनुपमा एक बार फिर अनुज को याद कर इमोशनल होगी. दूसरी तरफ प्रेम और प्रेरणा की बढ़ती नजदीकियां भी अनुपमा की चिंता बढ़ा रही हैं. उसे डर है कि कहीं इन दोनों का रिश्ता आगे चलकर वनराज और काव्या जैसा न बन जाए.
‘गंगा माई की बेटियां’
जी टीवी के शो ‘गंगा माई की बेटियां’ में बड़ा खुलासा होने वाला है. गंगा के सामने आखिरकार स्नेहा और सिद्धू के रिश्ते का सच आ जाएगा. उसे पता चलेगा कि दोनों के बीच तलाक की बात चल रही है और स्नेहा ने ये बात उससे छिपाई थी. बेटी की शादीशुदा जिंदगी में इतना बड़ा फैसला छिपाने से गंगा बेहद दुखी और नाराज होगी. वहीं, स्नेहा रोते हुए अपनी मां से माफी मांगेगी और उसे पूरी सच्चाई बताने की कोशिश करेगी. दूसरी तरफ, सिद्धू की मां दुर्गावती स्नेहा और सिद्धू का रिश्ता खत्म करने के लिए गंगा पर दबाव बनाएगी. वो ताना मारेगी कि जब स्नेहा उनका घर छोड़ चुकी है तो इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का कोई मतलब नहीं है. हालांकि, परिवार के लिए राहत की बात ये होगी कि इंदु की साजिश के बीच खतरे में पड़ी सहाना सुरक्षित बच जाएगी. अब देखना होगा कि गंगा स्नेहा और सिद्धू की शादी बचाने के लिए क्या कदम उठाती है.
‘तुम से तुम तक’
जी टीवी के पॉपुलर शो ‘तुम से तुम तक’ के अपकमिंग एपिसोड में दही हांडी के मौके पर खूब धमाल देखने को मिलेगा. अनु और कॉलोनी की दूसरी महिलाएं मिलकर दही हांडी चैलेंज लेंगी. इस दौरान आर्यवर्धन अनु का पूरा साथ देता नजर आएगा और उसका हौसला बढ़ाएगा. वहीं, चैलेंज के दौरान अनु अचानक नीचे गिर जाएगी और आर्यवर्धन उसे संभाल लेगा. इस दौरान दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियां देखने को मिलेंगी और उनका रोमांस भी बढ़ता नजर आएगा. वहीं, अनु के साथ आर्यवर्धन इस समय अपने ससुराल में ही रह रहा है. वो वहां एक बेटे की तरह अपनी जिम्मेदारियां निभा रहा है. कभी घरवालों के लिए चाय बनाता है तो कभी नीचे सोता नजर आता है. दूसरी तरफ, आर्यवर्धन जल्द ही अपने नए बिजनेस की शुरुआत करने वाला है, ऐसे में उसकी जिंदगी में एक नया मोड़ भी देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें:-सूर्या की 200 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें?
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’
स्मृति ईरानी के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में गणेश चतुर्थी के मौके पर बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा. तृप्ति को घर से बाहर निकालने के बाद अब दीदी भाई का गुस्सा भी उस पर फूटेगा और दोनों के बीच तीखी बहस होगी. वहीं, तुलसी के सामने अनुपम कपाड़िया को लेकर बड़ा सवाल खड़ा होगा. जब सिड उससे अनुपम कपाड़िया के बारे में पूछेगा, तो तुलसी के लिए सच छिपाना मुश्किल होगा. वहीं, गणेश चतुर्थी के जश्न के बीच शो में सबसे बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. सालों बाद मिहिर और तुलसी का आमना-सामना होगा. दोनों की मुलाकात के बाद क्या उनके बीच पुरानी यादें और रिश्ते फिर से जुड़ेंगे, ये देखना दिलचस्प होगा. इस मुलाकात से विरानी परिवार में भी नया तूफान खड़ा हो सकता है.
‘वसुधा’
जी टीवी के पॉपुलर शो ‘वसुधा’ के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है. चौहान हाउस में मेहमानों के आने से नया हंगामा खड़ा होगा. वसुधा हमेशा की तरह उनका स्वागत करने आगे बढ़ेगी, लेकिन मेहमान उसे नौकर समझकर ताना मारेंगे. वो घरवालों के सामने कहेंगे कि अगर स्वागत करना है तो घर की बहू करे, वरना वो यहां नहीं रुकेंगे. इस दौरान वसुधा को अपमान का सामना करना पड़ेगा. वहीं, कहानी में देव और फूल की शादी की चर्चा भी शुरू हो गई है, जिससे देव और वसुधा के रिश्ते में नया मोड़ आएगा. दूसरी तरफ, देव के मुंडवा गांव पहुंचने के बाद चंद्रिका की चिंता और बढ़ गई है. उसे डर है कि अगर गांववालों को पता चला कि वसुधा उसकी बहू है, तो उसकी जान खतरे में पड़ सकती है. ऐसे में अब देखना होगा कि वसुधा इस नई मुसीबत से कैसे बाहर निकलती है और देव उसके लिए क्या कदम उठाता है.
ये भी पढ़ें:-‘घमासान’ से ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ तक, फ्राइडे को OTT पर रिलीज हुईं 6 नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंज वॉच
