Headlines

टीवी एक्टर्स के सपोर्ट में उतरे मुकेश छाबड़ा, रोहित रॉय के ‘डस्टबिन मीडियम’ कमेंट पर किया पलटवार


टीवी एक्टर्स को लेकर एक्टर रोहित रॉय के हालिया बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है. उन्होंने टेलीविजन को ‘डस्टबिन मीडियम’ बताते हुए कहा था कि टीवी एक्टर्स पब्लिक प्लेस पर खुद को उस तरह से पेश नहीं कर पाते, जैसी गरिमा और शालीनता फिल्म एक्टर्स में देखने को मिलती है. अब कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा टीवी एक्टर्स के सपोर्ट में आए हैं. 

मुकेश छाबड़ा ने की टीवी एक्टर्स की तारीफ
मुकेश छाबड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए टेलीविजन एक्टर्स की जमकर तारीफ की. उन्होंने लिखा, ‘हमने जितने भी एक्टर्स खोजे हैं, उनमें से ज्यादातर टेलीविजन से आए हैं और मैं सच में मानता हूं कि टेलीविजन एक्टर्स कमाल के होते हैं. उनकी याददाश्त बहुत अच्छी होती है, वो हर दिन काम करते हैं, बेहद प्रोफेशनल होते हैं, जल्दी चीजों को अपना लेते हैं और काम की जरूरतों को संभालना जानते हैं.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘वो अपने काम में जो अनुशासन और समर्पण लाते हैं, मैं उसकी बहुत इज्जत करता हूं. मुझे सभी एक्टर्स पसंद हैं, लेकिन टीवी एक्टर्स के लिए मेरे दिल में थोड़ी ज्यादा जगह है.’

कई बड़ी फिल्मों के कास्टिंग डायरेक्टर हैं मुकेश छाबड़ा
मुकेश छाबड़ा बॉलीवुड के जाने-माने कास्टिंग डायरेक्टर हैं. उन्होंने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, शाहरुख खान की ‘जवान’ और आमिर खान की ‘दंगल’ जैसी फिल्मों के लिए कास्टिंग की है. इसके अलावा उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी स्टारर फिल्म ‘दिल बेचारा’ का निर्देशन भी किया था.

ये भी पढ़ें:- डल झील में पहली बार सजा ‘फ्लोटिंग थिएटर’, फिल्म देखने उमड़ी सैकड़ों लोगों की भीड़

रोहित रॉय ने टीवी को बताया था ‘डस्टबिन मीडियम’
दरअसल, रोहित रॉय ने ‘Kindle Cast’ के यूट्यूब चैनल पर टीवी इंडस्ट्री को लेकर खुलकर बात की थी. उनसे पूछा गया था कि क्या टीवी इंडस्ट्री पहले के मुकाबले ज्यादा प्रोफेशनल हो गई है, लेकिन क्या अब कलाकारों में अपने काम के प्रति पहले जैसी लगन नहीं रही?

इस पर रोहित ने कहा था, ‘मुझसे ये सवाल कई बार पूछा गया है और कभी-कभी मुझे लगता है कि कहीं मैं गलत न लगूं, लेकिन टेलीविजन एक डस्टबिन मीडियम है. आप इसे आज देखते हैं, ये कल के अखबार की तरह है. कल आप इसे भूल जाते हैं. भारत में दुर्भाग्य से जिस तरह का कंटेंट बनाया जा रहा है और एक जैसा ही कंटेंट बार-बार बनाया जा रहा है, उसमें क्रिएटिविटी बहुत कम है.’

बता दें कि रोहित रॉय ने ‘कुसुम’, ‘किट्टी पार्टी’, ‘देस में निकला होगा चांद’ और ‘विरासत’ जैसे टीवी शोज में काम कर घर-घर में अलग पहचान बनाई है. 

ये भी पढ़ें:- ‘ये मेरी गलती है…’, पिता के बिना बड़ी हुईं मसाबा, मां नीना गुप्ता ने मांगी माफी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *