Headlines

‘ये मेरी गलती है…’, पिता के बिना बड़ी हुईं मसाबा, मां नीना गुप्ता ने मांगी माफी


नीना गुप्ता बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में शामिल है, जो ना सिर्फ अपनी दमदार अदाकारी से लोगों का दिल जीतती हैं, बल्कि अपने बोल्ड लुक से भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. नीना अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी बेटी मसाबा गुप्ता की परवरिश और सिंगल मदरहुड को लेकर खुलकर बात की है. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा. 

‘मैंने जो किया, वो किसी और को करने की सलाह नहीं दूंगी’
जूम से बातचीत में नीना गुप्ता ने कहा कि वो किसी को भी सिंगल पैरेंट बनने की सलाह नहीं देंगी. उन्होंने कहा अकेले बच्चे की परवरिश करना काफी मुश्किल होता है. नीना गुप्ता ने कहा, ‘मैं इसे बढ़ावा नहीं दूंगी. मैं हमेशा कहती हूं कि मैंने जो किया, वो इसलिए मत करना क्योंकि मैंने किया है. ये बहुत मुश्किल है और बच्चे के लिए भी आसान नहीं है. मेरी बात समाज के डर या लोगों की सोच की वजह से नहीं है.’

‘मैंने अपनी बेटी को बचपन से सब बताया है’
नीना गुप्ता ने आगे कहा, ‘ये किसी के जजमेंट की वजह से नहीं है. ये आपके शरीर, आपकी आत्मा और आपके पैसों के लिए बहुत मुश्किल है और बच्चे के लिए भी अच्छा नहीं है. इसलिए मैं किसी को ऐसा करने के लिए नहीं कहूंगी. अगर कोई खुद ऐसा करना चाहता है, तो ये उसकी अपनी पसंद है. जिस परिस्थिति में मैंने अपनी बेटी को जन्म दिया था, उसमें मेरे लिए जरूरी था कि मैं उसे सच बताऊं. मैंने उसे धीरे-धीरे और समय के साथ सच बताया. जब भी वो कुछ पूछती थी, मैं उसे उसकी उम्र के हिसाब से समझाती थी, ताकि उसके मन में अपने पिता के लिए नफरत न आए.’

ये मेरी गलती है...', पिता के बिना बड़ी हुईं मसाबा, मां नीना गुप्ता ने मांगी माफी

बेटी से पिता के बिना बचपन के लिए मांगी माफी
नीना ने आगे कहा, ‘मैंने मसाबा को उसके पिता से प्यार करना सिखाया. मैंने उसे बताया कि क्या हुआ था और क्यों हुआ था. इससे उसके मन में कोई गलत भावना या गुस्सा नहीं आया. मुझे लगता है कि ये एक समझदारी भरा फैसला था. मैं उसके साथ इतनी ईमानदार हूं कि कई बार मैंने उससे कहा है कि मुझे माफ करना, तुम्हारे बचपन में तुम्हारे पिता तुम्हारे साथ नहीं थे. ये मेरी गलती है. लेकिन वह मेरी बात समझती है.’ 

ये मेरी गलती है...', पिता के बिना बड़ी हुईं मसाबा, मां नीना गुप्ता ने मांगी माफी

नीना ने आगे कहा कि कम उम्र में इंसान कई फैसले लेता है, लेकिन उस समय उसे उनके आगे के असर का अंदाजा नहीं होता. उन्होंने कहा, ‘हम सभी गलतियां करते हैं. जब हम छोटे होते हैं तो हमारे माता-पिता हमें बहुत सी बातें बताते हैं, लेकिन हम उनकी बात नहीं सुनते. समझदारी और सही फैसला लेने की क्षमता बाद में आती है.’ 

ये मेरी गलती है...', पिता के बिना बड़ी हुईं मसाबा, मां नीना गुप्ता ने मांगी माफी

नीना गुप्ता की पहली शादी 
नीना गुप्ता ने दो शादियां की हैं, लेकिन विवियन रिचर्ड्स के साथ उनके अफेयर ने सुर्खियां बटोरीं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, नीना गुप्ता ने साल 1977 में दिल्ली के आईआईटी (IIT) छात्र अम्लान कुसुम घोष से की थी, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और एक साल के अंदर ही दोनों अलग हो गए. नीना और अम्लान की पहली मुलाकात एक इंटर कॉलेज थिएटर कॉम्पटीशन के दौरान हुई थी और यहीं से दोनों की नजदीकियां भी बढ़ीं. 

ये भी पढ़ें:- डल झील में पहली बार सजा ‘फ्लोटिंग थिएटर’, फिल्म देखने उमड़ी सैकड़ों लोगों की भीड़

विवियन रिचर्ड्स संग नीना गुप्ता का अफेयर 
नीना गुप्ता के वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिश्ते की बात तो किसी से छुपी नहीं है. 1980 के दशक के आखिरी सालों में दोनों के बीच रिलेशनशिप की शुरुआत हुई थी. उनकी शादी तो नहीं हुई, लेकिन नीना बिना शादी के प्रेग्नेंट जरूर हो गई थीं. 1989 में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम मसाबा है. रिचर्ड्स पहले से शादीशुदा थे, इसलिए उन्होंने नीना से शादी नहीं की और एक्ट्रेस ने सिंगल मदर होते हुए मसाबा का पालन-पोषण करने का कठिन फैसला लिया. इसके बाद विवियन और नीना का रिश्ता वहीं खत्म हो गया था. 

ये मेरी गलती है...', पिता के बिना बड़ी हुईं मसाबा, मां नीना गुप्ता ने मांगी माफी

चार्टर्ड अकाउंटेंट से रचाई दूसरी शादी
विवियन रिचर्ड्स से अलग होने के बाद नीना गुप्ता ने अपनी जिंदगी को एक नया मौका दिया और 15 जुलाई 2008 को दिल्ली के चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा के साथ दूसरी शादी रचाई. दोनों ने अमेरिका में बेहद सादगी से सात फेरे लिए, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. नीना और विवेक की पहली मुलाकात साल 2002 में एक फ्लाइट में हुई थी. वहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और फिर यही रिश्ता प्यार में बदल गया. 

ये भी पढ़ें:- बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे सलमान खान! ‘टार्जन’ से होगा डेब्यू



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *