Headlines

दिल्ली मेट्रो का मुरीद हुआ विदेशी शख्स, जमकर की व्यवस्थाओं की तारीफ


दिल्ली मेट्रो का जहां नाम आ जाता है वहां व्यवस्थाएं खुद ब खुद बनती चली जाती हैं. बहुत कम बार ही ऐसा देखने को मिलता है कि किसी ने दिल्ली मेट्रो को लेकर शिकायत की हो. ऐसे में दिल्ली मेट्रो के दिवाने भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक विदेशी शख्स पहली बार दिल्ली आया है और आते ही उसका सामना हो गया दिल्ली मेट्रो से. इसके बाद दिल्ली मेट्रो की व्यवस्थाएं देख वो इतना खुश हुआ कि उसने दिल्ली मेट्रो की तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए.

दिल्ली मेट्रो का मुरीद हुआ विदेशी शख्स

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक विदेशी शख्स दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर आता है और बड़ा खुश होकर कहता है कि फाइनली मैं भारत में हूं और मुझे यह सपने जैसा लग रहा है. इसके बाद वो मेट्रो की ओर बढ़ता है और कहता है कि यहां की बिरयानी, चिकन टिक्का, बटर चिकन ये सब खाने के लिए मैं बेताब हूं, आप लोग किस चीज का इंतजार कर रहे हैं आप भी आ जाइए. इसके बाद वो मेट्रो का रास्ता पूछते हुए स्टेशन में प्रवेश कर जाता है.

जमकर की व्यवस्थाओं की तारीफ

स्टेशन में वह जैसे ही प्रवेश करता है तो मेट्रो स्टेशन की साफ सफाई उसे हैरान कर देती है. वो कहता है कि यह तो जापान वाली फील दे रहा है. क्या गजब की साफ सफाई है. इसके बाद वह नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन का टिकट खरीदता है जो उसे केवल 54 रुपये की पड़ी जो कि 67 सेंट्स के बराबर थी. इतने सस्ते टिकट ने उसे चौंकाया ही साथ ही साथ मेट्रो के इंटीरियर को देखकर भी वह चौंक गया और लगातार मेट्रो की तारीफ करने लगा.

यह भी पढ़ें: 60 साल के दादा जी ने ट्रेन पर लटककर किया स्टंट, फटी रह गईं यूजर्स की आंखें

यूजर्स बोले, वेलकम टू इंडिया

वीडियो को  stefanocastiello नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भारत में आपका स्वागत है भाई. एक और यूजर ने लिखा…भाई मेट्रो का एसी देखकर खुश हो गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई लगता है पहली बार मेट्रो में बैठा है.

यह भी पढ़ें: आंख में मिर्ची झोंककर बैंक लूट ले गया लुटेरा, CCTV फुटेज वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *