जब बात होती है भारत पाकिस्तान की मोहब्बत की तो सोशल मीडिया पर केवल एक ही चेहरा है जो इस टर्म को अच्छे से भुना पाता है और वो है सीमा सचिन की जोड़ी. जी हां, पब्जी से शुरू हुई दोस्ती जब प्यार में बदली तो सीमा और सचिन फेमस हो गए. अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सीमा मीणा अपने सबसे छोटे बेटे को गोद में लेकर बॉलीवुड गाने पर डांस कर रही है. वीडियो में सीमा के एक्सप्रेशंस और सचिन मीणा की एंट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है.
सीमा हैदर ने बच्चे को गोद में ले किया डांस
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सीमा हैदर अपने सबसे छोटे बेटे को गोद में लेकर डांस करती दिखाई दे रही है. इस दौरान वो जमीन पर बैठी है और उसकी गोद में छोटा सा बच्चा है. बच्चे को लेकर सीमा हैदर रील बनाती दिखाई दे रही है. इस दौरान सीमा के एक्सप्रेशंस और लुक लोगों का दिल जीत रहे हैं. सीमा हैदर का यह अंदाज सचिन मीणा को इतना पसंद आ जाता है कि सचिन भी डांस करने से खुद को रोक नहीं पाता और फिर हीरो की तरह एंट्री लेता है.
सचिन की एंट्री ने उड़ाए होश
वीडियो में दिख रहा है कि गाने में जैसे ही मेल सिंगर के बोल आते हैं वैसे ही सचिन की एंट्री किसी हीरो की तरह होती है और दोनों मिलकर जमकर डांस करते हैं. इस इंटरनेशनल कपल का यही अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और लोग अब इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं देते दिखाई दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 60 साल के दादा जी ने ट्रेन पर लटककर किया स्टंट, फटी रह गईं यूजर्स की आंखें
यूजर्स को खूब पसंद आ रहा दोनों का अंदाज
वीडियो को Seema Meena नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इसे कहते हैं किस्मत, सचिन तो सचिन ही है. एक और यूजर ने लिखा…बच्चे को गोद में तो ले लिया कहीं उसकी गर्दन में झटका न आ जाए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…वाह क्या डांस किया है सीमा ने मजा आ गया.
यह भी पढ़ें: आंख में मिर्ची झोंककर बैंक लूट ले गया लुटेरा, CCTV फुटेज वायरल
