Headlines

सहारा रिफंड: फॉर्म जमा करने के बाद वेरिफिकेशन में कितने दिन लगते हैं?


आज के समय में कमाई के साथ सेविंग करना भी बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में यही बचत जरूरत के समय में आपके काम आ सके. ऐसे में अगर आपने भी सहारा ग्रुप की कोऑपरेटिव सोसाइटियों में पैसा जमा किया था और रिफंड पाने के लिए क्लेम किया है, तो आपके लिए यह जानकारी बेहद जरूरी है. सहारा रिफंड पोर्टल पर आवेदन करने के बाद अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि उनके फॉर्म की जांच कब तक पूरी होगी और खाते में पैसा कितने दिनों में आएगा?

दरअसल, आवेदन से लेकर रिफंड तक की प्रक्रिया के लिए कुल 45 दिनों का समय तय किया गया है. इस पूरी प्रोसेस में पहले आपके आवेदन और डॉक्युमेंट्स की जांच की जाती है. इसके बाद पात्र पाए जाने पर रिफंड की रकम आपके आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजी जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि क्लेम करने के बाद वेरिफिकेशन में कितना समय लगता है और पैसा कब तक खाते में आ सकता है.

कितने दिनों में होती है डॉक्युमेंट्स की जांच?

सहारा रिफंड पोर्टल पर फॉर्म जमा करने के बाद शुरुआती 30 दिनों में आपके आवेदन की जांच की जाती है. संबंधित कोऑपरेटिव सोसाइटी आपके द्वारा दी गई जानकारी, डॉक्युमेंट्स और दावे से जुड़ी सभी डिटेल को चेक करता है. अगर क्लेम में दी गई जानकारी सही पाई जाती है और किसी तरह की कमी नहीं होती है, तो आपका क्लेम आगे की प्रोसेस के लिए बढ़ाया जाता है. 

BRICS Summit 2026: रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट जाने की है तैयारी? समझ लें नए रास्ते

अगले 15 दिनों में लिया जाता है फैसला

डॉक्युमेंट्स की जांच होने के बाद अगले 15 दिनों के भीतर आपके दावे पर फैसला लिया जाता है. यानी आपके क्लेम जमा करने से लेकर वेरिफिकेशन और पेमेंट तक की पूरी प्रोसेस में कुल 45 दिन का समय लग सकता है. अगर आपका क्लेम मंजूर हो जाता है, तो रिफंड रकम आपके आधार से जुड़े बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है.

कितने दिनों के अंदर खाते में आ सकता है पैसा?

सफल वेरिफिकेशन और क्लेम मंजूर होने के बाद रिफंड रकम 45 दिनों के अंदर आपके में आ सकता है. इसलिए आवेदन करने के बाद तुरंत पैसा आने की उम्मेद करने के बजाय तय प्रोसेस पूरी होने का इंतजार करना जरूरी है. हालांकि, आपके प्रोसेस की जानकारी आपको SMS या पोर्टल के जरिए दी जा सकती है.

फॉर्म में कमी मिलने पर क्या करना होगा?

अगर आपके क्लेम में कोई गलती या डॉक्युमेंट से जुड़ी कोई कमी पाई जाती है, तो आप पोर्टल पर ‘Deficiency Communicated’ स्टेटस देख सकते हैं. ऐसी स्थिति में आपको बताई गई कमी को तुरंत ठीक करना होगा. इसके बाद आप CRCS-Sahara Refund Portal के जरिए क्लेम दोबारा जमा कर सकते हैं. सुधार के बाद दोबारा वेरिफिकेशन और प्रोसेसिंग में करीब 45 दिन लग सकते हैं.

बीमारी में छुट्टी ली तो बैंक ने छीनी नौकरी, हाई कोर्ट ने SBI को दिया बहाली का आदेश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *