अक्सर दुकानों और घरों में लूट के सीसीटीवी फुटेज आपने देखे होंगे. इनमें कुछ लुटेरे आते हैं और हथियार दिखाकर कीमती सामन लूटकर ले जाते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये लूट का वीडियो थोड़ा अनोखा है. यहां दुकान लूटने आए लुटेरे पर उसी की चाल उल्टी पड़ गई. और ये सब किसी पहलवान या समझदार की वजह से नहीं बल्कि एक चार साल के बच्चे की वजह से हुआ और बड़ा नुकसान होने से बच गया. वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लेकर यूजर्स भी यही कह रहे हैं कि “क्या गुंडा बनेगा रे तू”
दुकान लूटने घुसा लुटेरा
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दुकान पर दुकानदार के अलावा एक शख्स और बैठा है जिसके साथ एक चार साल का बच्चा भी है. तभी वहां एक लुटेरा आता है जिसकी नियत दुकान को लूटने की है. उसके हाथ में एक गन है जिसे हवा में लहराकर और पॉइंट करके वो दुकानदार से गल्ले के पैसे खाली करने को कहता है. ये सारा माजरा पीछे बैठे दोनों बाप बेटे देखते रहते हैं. लेकिन तभी वो होता है जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी.
4 साल के बच्चे ने लगा दी लंका
लुटेरा पैसे लूटने में इतना व्यस्त हो जाता है कि वो अपनी गन को टेबल पर रखकर गल्ले में झांकने लग जाता है. इतने में चार साल का यह बच्चा तुरंत दौड़ता है और गन उठाकर अपने पिता को दे देता है. बस फिर क्या, यहीं से सारा खेल पलट जाता है और बच्चे का पिता गन को लुटेरे पर तानकर उसकी जो कुटाई करता है उससे लुटेरे के सिर से लूट का सारा भूत उतर जाता है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लेकर यूजर्स भी मौज ले रहे हैं.
यह भी पढ़ें: आंख में मिर्ची झोंककर बैंक लूट ले गया लुटेरा, CCTV फुटेज वायरल
यूजर्स ने ले ली लुटेरे की मौज
वीडियो को save lives नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बच्चा तो बहुत बड़ा खिलाड़ी निकला. एक और यूजर ने लिखा…क्या गुंडा बनेगा रे तू. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बच्चे ने लंका लगा दी.
यह भी पढ़ें: 60 साल के दादा जी ने ट्रेन पर लटककर किया स्टंट, फटी रह गईं यूजर्स की आंखें
