पंजाब में बिजली कटौती को लेकर जनता की परेशानी के बीच राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. IAS अधिकारी बसंत गर्ग को PSPCL के चेयरमैन पद से हटाकर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. उनकी जगह IAS गुरकीरत कृपाल सिंह को PSPCL का चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है.
गुरकीरत कृपाल सिंह सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रधान सचिव बने रहेंगे. साथ ही उन्हें बिजली एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत विभाग का अतिरिक्त प्रधान सचिव बनाया गया है और PSPCL के साथ PSTCL के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.
पंजाब चुनाव: किस सीट पर कौन मजबूत? पार्टियां करा रहीं सीटवार सर्वे
वहीं, बसंत गर्ग को प्रशासनिक सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य नियुक्त किया गया है और निवेश प्रोत्साहन तथा प्रौद्योगिकी उद्योग को बढ़ावा देने का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. खास बात यह है कि आज ही पटियाला स्थित PSPCL मुख्यालय के बाहर कांग्रेस ने बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन किया था.
संजीव सचदेवा हस्ताक्षरित आदेश में अधिकारियों को अपनी नई नियुक्ति पर तत्काल प्रभाव से ज्वाइन करने का आदेश दिया गया है.
