Headlines

आकांक्षा चमोला ने हटाई गौरव खन्ना के साथ की फोटोज, फिर गौरव ने भी किया अनफॉलो


आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना की शादीशुदा जिंदगी को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा हो रही है. अब आकांक्षा के इंस्टाग्राम अकाउंट में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिला है. उन्होंने अपने पति गौरव खन्ना को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. उनके फैंस ने उनके इस स्टेप को नोटिस किया है.

इतना ही नहीं, आकांक्षा ने अपने अकाउंट से गौरव के साथ वाली कई पुरानी फोटोज और वीडियो भी हटा दी हैं. आकांक्षा के अनफॉलो करने के बाद, गौरव खन्ना ने भी आकांक्षा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. हालांकि, गौरव के अकाउंट पर दोनों की साथ वाली पुरानी फोटोज अभी भी दिख रही हैं. 

ये भी पढें: अहान शेट्टी संग फिर दिखेंगी आन्या सिंह, ‘1920: कोल्ड वॉर’ में निभाएंगी फीमेल लीड रोल

आकांक्षा ने पहले भी मांगी थी इंस्टाग्राम से मदद

आकांक्षा के इंस्टाग्राम यूजरनेम में अभी भी पति गौरव खन्ना का सरनेम नजर आ रहा है. बता दें कि उन्होंने अपने यूजरनेम से भी पति का सरनेम हटाने को लेकर सोशल मीडिया कंपनी मेटा और इंस्टाग्राम से मदद मांगी थी.  दरअसल, उनका मौजूदा इंस्टाग्राम यूजरनेम ‘आकांशा जी खन्ना’ है, जिसमें गौरव के नाम का जी और सरनेम ‘खन्ना’ जुड़ा हुआ है. आकांक्षा इसे हटाना चाहती हैं. 

अब उनके गौरव को अनफॉलो करने और साथ की फोटोज हचाने के बाद दोनों का रिश्ता फिर से चर्चा में आ गया है. हटाने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं फिर बढ़ गई हैं. 

ये भी पढें: प्रियंका जग्गा ने ठुकराया बिग बॉस का ऑफर, अब ‘राइज एंड फॉल’ सीजन 2 में आएंगी नजर

10 करोड़ रुपये की एलिमनी पर दिया जवाब

हाल ही में आकांक्षा ने गौरव से 10 करोड़ रुपये एलिमनी मांगने वाले पर भी जवाब दिया है. सोशल मीडिया के जरिए ये अफवाह फैलाई जा रही थी कि अलग होने के बाद 10 आकांक्षा ने गौरव खन्ना से 10 करोड़ रुपये एलिमनी के तौर पर मांगे हैं.

इस पर उन्होंने कहा, ‘अगर इतने पैसे मांगे होते और मिल भी गए होते, तो मैं यहां बैठकर बात नहीं कर रही होती. अगर सच में इतने पैसे होते तो अब तक देश छोड़कर जा चुकी होती.’ आकांक्षा ने यह भी कहा कि अगर उनके पास इतनी बड़ी रकम होती, तो वह उसे दुनिया घूमने और अलग-अलग जगह देखने में खर्च करना पसंद करतीं.

कब सामने आई थी दोनों के अलग होने की बात?

आकांक्षा और गौरव ने नवंबर 2016 में शादी की थी. दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें तब चर्चा में आईं, जब आकांक्षा ने ‘लॉक अप 2’ में बताया कि दोनों तलाक लेने वाले हैं और करीब एक साल से अलग रह रहे हैं. आकांक्षा ने यह भी कहा था कि उनके और गौरव के बीच दुश्मनी जैसी कोई बात नहीं है. दोनों अब भी एक-दूसरे से बात करते हैं, लेकिन जीवन को लेकर उनकी सोच काफी अलग है. इसी वजह से उन्हें लगा कि वे एक-दूसरे के लिए सही जीवनसाथी नहीं हैं.

इसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें सामने आईं. बहुत से लोगों को लगा था कि ये एक पब्लिसिटी स्टंट है. हालांकि, बाद में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में आकांक्षा ने इन आरोपों को खारिज किया था. उन्होंने कहा था, ‘शो में अपनी असल जिंदगी के सीक्रेट्स बताने होते हैं और मैंने भी सच्चाई ही बताई.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *