Headlines

होर्मुज को लेकर आज होनी थी मीटिंग, सऊदी के कहने पर ईरान ने क्यों टाल दी?


ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब ने ओमान में सोमवार (14 सितंबर) को होने वाली तेहरान और खाड़ी देशों की बैठक को टालने का अनुरोध किया है. अमेरिकी नाकेबंदी के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर आज खाड़ी देशों की बैठक होनी थी.

ईरानी प्रवक्ता ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर चर्चा के लिए ओमान में आज गल्फ देशों के साथ होने वाली बैठक को सऊदी अरब की अपील पर टाल दिया गया है. बयान में आगे कहा गया कि सऊदी अरब ने इसके लिए यमन युद्ध का हवाला दिया है.

इस्माइल बघाई का बयान

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि ईरान-ओमान समझौता कई हफ़्तों की बातचीत का नतीजा है और यह दोनों देशों के संप्रभु अधिकारों का सम्मान करता है. उन्होंने पड़ोसी देशों से पुराने मतभेदों को भुलाने और क्षेत्र के बाहर के विनाशकारी तत्वों के प्रभाव को सीमित करने का आह्वान किया है.

इससे पहले समाचार एजेंसी तस्नीम ने ईरानी वार्ता दल के हवाले से बताया था कि तकनीकी और कूटनीतिक बातचीत के बाद ओमान और ईरान में सहमति बनी है. इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच अगस्त के अंत में आखिरी बैठक में ये समझौता हुआ था. बता दें कि नए समझौते के तहत गल्फ का एंट्री रूट पूरी तरह से ईरान के प्रादेशिक समुद्री क्षेत्र में आता है तो वहीं इसके अलावा एक्जिट रूट का भी एक हिस्सा ईरानी समुद्री क्षेत्र के अंदर ही आएगा.

मीटिंग में कौन-कौन होगा शामिल

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने पहले बताया था कि सोमवार को ओमान में खाड़ी तटीय देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक होनी है. आज होने वाली बैठक में ईरान, इराक के अलावा कई गल्फ देशों के विदेश मंत्री भी शामिल होने थे, लेकिन सऊदी अरब की अपील के बाद इसे फिलहाल टाल दिया गया है.

ईरानी सूत्र ने बताया कि ये नया रूट ईरान की व्यवस्थाओं के तहत ही मैनेज किया जाएगा. नया सिस्टम लागू होते ही होर्मुज स्ट्रेट का दक्षिणी मार्ग बंद कर दिया जाएगा, जबकि अमेरिका लगातार दक्षिणी मार्ग को खोलने की मांग करता आया है. 

ये भी पढ़ें

ईरान-UAE की दूरी हुई कम? पेजेशकियन-अबू धाबी क्राउन प्रिंस की मुलाकात क्यों अहम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *