पाकिस्तान टीम अगले महीने भारत का दौरा करेगी. शेड्यूल जारी होने के बाद PAK टीम का भारत आना तय हो गया है. सोमवार (14 सितंबर) को हॉकी इंडिया ने 27 अक्टूबर से 05 नवंबर के बीच होने वाले 2026 पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बड़ा एलान किया. पंजाब की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट को लेकर भारतीय हॉकी बोर्ड ने सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान के एलान का जिक्र किया.
पोस्ट में लिखा गया, “पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को मोहाली में एएचएफ पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की तारीखों की आधिकारिक घोषणा की. टूर्नामेंट 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक मोहाली और जालंधर में आयोजित किया जाएगा. इस मौके पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह, महानिदेशक कमांडर आर के श्रीवास्तव, कार्यकारी बोर्ड के सदस्य श्री आर पी सिंह और हॉकी पंजाब के अध्यक्ष श्री नितिन कोहली भी मौजूद थे.
आगे बताया गया कि टूर्नामेंट के कौन-कौन से मैच किस शहर में होंगे. मेजबानी के लिए मोहाली और जालंधर दो शहरों का चुनाव किया गया. टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी और लीग स्टेज के मुकाबले जालंधर में होंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मोहाली में होगा. टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, चीन, जापान, कोरिया और मलेशिया की टीमें हिस्सा लेंगी.
Hon’ble Chief Minister of Punjab, Shri Bhagwant Mann, made an official announcement in Mohali on Monday about the dates of AHF Men’s Asian Champions Trophy 2026, which will be hosted in Mohali & Jalandhar from October 27 to November 5. Also present on the occasion were Hockey… pic.twitter.com/J8gwRXEYKN
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 14, 2026
टूर्नामेंट में पाकिस्तान के हिस्सा लेने पर क्या बोले भगवंत मान?
हॉकी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के हिस्सा लेने पर किए गए सवाल पर भगवंत मान ने कहा, “मल्टी-नेशन टूर्नामेंट से कोई दिक्कत नहीं है. शायद द्विपक्षीय सीरीज (भारत बनाम पाकिस्तान) नहीं हो सकती है.” साथ ही बता दें कि ओमान और बांग्लादेश को रिजर्व टीम के रूप में रखा गया है. अगर कोई टीम टूर्नामेंट से नाम वापस लेती है, तो उसकी जगह किसी एक को शामिल किया जा सकता है.
पाकिस्तान के खिलाफ द्वपक्षीय सीरीज पर भारत की नीति
पाकिस्तान के संबंध में केंद्रीय खेल नीति उस देश के साथ किसी भी तरह के द्विपक्षीय संपर्क पर रोक लगाती है, जिसके खिलाफ भारत ने पिछले साल ही पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद एक संक्षिप्त सैन्य कार्रवाई की थी.
यह भी पढ़ें: हार के बाद पाकिस्तान को डबल झटका, ICC ने एक साथ दी 2 बड़ी सजा
