- मौजूदा होम इंश्योरेंस में जोड़ें, नियम-शर्तें ध्यान से पढ़ें।
सोलर पैनल तो अब ज्यादातर लोग लगवा रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी सोलर पैनल लगवाने वाले हैं तो सबसे पहले आपने सोलर पैनल लगवाने में कितना खर्च आएगा इस बारे में जानकारी जरूरी ली होगी. सोलर पैनल लगवाने में खर्च तो अच्छा-खासा होता ही है, लेकिन सोचिए आपने सोलर पैनल लगवाने में लाखों पैसे लगा दिए, लेकिन किसी कारणवश सोलर पैनल को नुकसान पहुंच जाए तो उसका खर्च भी आपको अपनी जेब से करना पड़ेगा. ऐसे ही समय में सोलर पैनल का बीमा आपके काम आएगा.
सोलर पैनल का बीमा होता है?
इसका जवाब है हां, सोलर पैनल का भी बीमा होता है. सोलर पैनल में निवेश करने के बाद अगर आप बीमा नहीं करवाते और पैनल चोरी हो जाता है या फिर आंधी-तूफान के दौरान पैनल को नुकसान पहुंचता है तो ऐसी स्थिति में अगर आपके पास बीमा प्लान होगा तो आप क्लेम कर सकते हैं.
सोलर पैनल के बीमा के बारे में कम लोगों को जानकारी हो, लेकिन पैनल का बीमा करवा लेना फायदेमंद साबित हो सकता है. एक बात का ध्यान देना भी जरूरी है कि बीमा पॉलिसी में हर नुकसान कवर हो ऐसा जरूरी नहीं है, इसलिए पहले ये समझते हैं कि कौन सा नुकसान बीमा में शामिल होता है और कौन सा नहीं हो सकता है.
क्या-क्या कवर किया जाता है?
- अगर सोलर पैनल को आंधी, तुफान, भारी बारिश या फिर बिजली गिरने से नुकसान पहुंचता है तो ये कवर में शामिल हो सकता है.
- वहीं अगर सिस्टम में शॉर्ट सर्किट या किसी दूसरी वजह से सोलर सिस्टम में अगर लगती है तो बीमा के तहत क्लेम किया जा सकता है.
- इसके अलावा अगर आपके घर की छत से सोलर पैनल चोरी कर दिया जाता है तो ऐसी स्थिति में भी पॉलिसी के तहत मुआवजा मिल सकता है. लेकिन चोरी होने पर पुलिस स्टेशन में की गई एफआईआर मांगी जा सकती है.
हद से ज्यादा तोड़ा मकान, पीड़ित को मिलेगा 10 लाख हर्जाना, बुलडोजर एक्शन पर कोर्ट सख्त
किस नुकसान पर नहीं मिलेगा पैसा?
कई लोगों को लगता है कि अगर एक बार सोलर पैनल का बीमा करवा लिया है तो अब चाहे कोई भी नुकसान हो सब चीज का क्लेम मिल जाएगा.लेकिन असल में ऐसा नहीं है. हर चीज बीमा में शामिल नहीं होती है जैसे…
- अगर पैनल में समय के साथ सामान्य टूट-फूट या खराबी होती है.
- वहीं अगर सिस्टम ही गलत तरीके से लगाया गया हो.
- इसके अलावा अगर आपने सोलर पैनल लगवाने के बाद उसकी मेंटेनेंस अच्छे से नहीं की और उसकी वजह से नुकसान हुआ हो.
- वहीं अगर नुकसान जानबूझकर या फिर अपनी गलती की वजह से हुआ हो.
बीमा लेना है तो उससे पहले कुछ बातों का ध्यान दें
सोलर पैनल के लिए बीमा करवाना है तो आप अपने मौजूदा Home Insurance में ऐड ऑन के रूप में शामिल कर सकते हैं. इसके अलावा आप अलग से सोलर प्लांट ऑल रिस्क पॉलिसी भी ले सकते हैं. लेकिन बीमा पॉलिसी लेने से पहले ये चेक करें कि आपकी पॉलिसी में क्या-क्या कवर किया जा रहा है और किस परिस्थिति में क्लेम नहीं मिलेगा. यानी बीमा पॉलिसी लेने से पहले पॉलिसी से जुड़े नियम को अच्छे से पढ़े.
24 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 17 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, यात्री देखें लिस्ट
