दीपावली की पूर्व संध्या पर आज बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर के कल्याणपुर में गंगा तट पर दीप प्रज्वलित कर 11 लाख 11 हजार 111 भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि मुंगेर और भागलपुर के बीच लगभग 83 किलोमीटर लंबे मरीन ड्राइव के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा.
इससे क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा विकास की नई संभावनाएं पैदा होंगी.मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व 108 बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर में विधिवत दर्शन एवं पूजा-अर्चना की.
सीएम ने बिहारवासियों को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में दीप प्रज्वलित करने का भव्य आयोजन मुंगेर के कल्याणपुर की धरती पर हो रहा है. भगवान श्रीराम जब अधर्म पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे थे, तब दीपावली मनाने की परंपरा प्रारंभ हुई. यह पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का संदेश देता है. मैं समस्त बिहारवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं.
दीपावली-छठ पर फायर और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इमरजेंसी में इन नंबरों पर करें कॉल
गंगा से गाद निकालकर सड़क निर्माण का किया जाएगा काम
मुख्यमंत्री सम्राट ने घोषणा की कि मुंगेर और भागलपुर के बीच लगभग 83 किलोमीटर लंबे मरीन ड्राइव के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा. इससे क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा विकास की नई संभावनाएं पैदा होंगी.
फरक्का से जुड़ी समस्या का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि इस मुद्दे पर अभियान चलाया गया है. सोमवार 2 नवंबर 2026 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ सहमति बनी है कि बिहार में गंगा से गाद निकालकर सड़क निर्माण का काम किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि सभी डैम तक गंगा का पानी पहुंचाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. बता दें कि सीएम सम्राट चौधरी का गृह जिला मुंगेर है.
‘बिहार में एक-एक माफिया का हिसाब होगा’, तेजस्वी-राहुल पर भी भड़की BJP
