Headlines

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: झारखंड में होमगार्ड भर्ती का बड़ा मौका, 700+ पदों पर आवेदन शुरू,जल्दी करें


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • झारखंड में होमगार्ड के 772 पदों पर भर्ती निकली है.
  • ग्रामीण के लिए 7वीं और शहरी के लिए 10वीं पास आवेदन करें.
  • पुरुषों की न्यूनतम लंबाई 162 सेमी, महिलाओं की 148 सेमी.
  • 19 से 40 वर्ष के युवा 30 अप्रैल तक कर सकते आवेदन.

झारखंड राज्य के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है. झारखंड होमगार्ड भर्ती के तहत कुल 772 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है. इस भर्ती के जरिए राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में होमगार्ड पदों को भरा जाएगा. खास बात यह है कि इस भर्ती में 7वीं और 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा. इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल  तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

भर्ती अभियान में कुल 772 पद शामिल किए गए हैं.इनमें ग्रामीण गृह रक्षक और शहरी गृह रक्षक दोनों श्रेणियों के पद शामिल हैं.ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अधिक पद निर्धारित किए गए हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों के लिए भी अलग सीटें तय की गई हैं. यह भर्ती राज्य के विभिन्न जिलों में रिक्त पदों को भरने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है.

क्या चाहिए योग्यता ?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित की गई है.ग्रामीण गृह रक्षक पद के लिए उम्मीदवार का कम से कम 7वीं कक्षा पास होना जरूरी है.वहीं शहरी गृह रक्षक पद के लिए 10वीं पास होना जरूरी है.

पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 162 सेमी (आरक्षित वर्ग में 157 सेमी) और सीना 79 सेमी निर्धारित है.शारीरिक परीक्षा में 1 मील दौड़, ऊँची कूद, लंबी कूद और शॉट पुट शामिल होंगे. प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए जाएंगे.

महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 148 सेमी निर्धारित है. इनके लिए भी 1 मील दौड़, ऊँची कूद, लंबी कूद और शॉट पुट की परीक्षा होगी, जिसमें प्रदर्शन के अनुसार अंक दिए जाएंगे.

उम्र सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 19 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जायेगी.

कितना लगेगा आवेदन शुल्क ?
इस भर्ती के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. 

कैसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *